The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2021 Faf Du Plessis, Deepak Chahar, Andre Russell and Pat Cummins four Heroes of CSKvKKR

CSKvKKR ब्लॉकबस्टर मैच की इन चार बातों को मिस तो नहीं कर गए आप?

क्या कमाल का मैच हुआ.

Advertisement
Img The Lallantop
Pat Cummins ने Chennai Superkings की सांसें अटका दी थीं, लेकिन अंत में CSK भारी पड़ी (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
21 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2021, 08:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
क्या मैच था यार! जी हां. महेंद्र सिंह धोनी की CSK और ऑयन मॉर्गन की KKR के बीच हुआ IPL2021 का 15वां मैच था ही इतना कमाल का. वानखेडे में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए धोनी की टीम ने 220 रन टांग दिए. फाफ डु प्लेसी ने 95 रन की नाबाद पारी खेली. जबकि रुतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ 64 रन बनाए. जवाब में दीपक चाहर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत ही खराब कर दी. कोलकाता ने सिर्फ 31 रन पर पांच विकेट गंवा दिए. इन पांच में से चार विकेट तो चाहर ने अकेले ही ले लिए. इसके बाद आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक और पैट कमिंस ने कमाल का फाइटबैक दिखाया. हालांकि इनकी कोशिशों के बाद भी KKR की टीम 202 रन पर ही सिमट गई. आइए आपको बताते हैं इस ब्लॉकबस्टर मैच के चार हीरो # फाफ डु प्लेसी इस सीजन बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं थे. इस मैच में भी प्रेशर के अंडर खेलने आए लेकिन कमाल की शुरुआत की. डु प्लेसी ने शुरुआत से ही तेज बैटिंग की लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि गायकवाड़ अच्छे से कनेक्ट कर रहे हैं. ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं. वह तुरंत बैकसीट पर शिफ्ट हो गए और गायकवाड़ के आउट होने के बाद उन्होंने फिर से CSK की स्टेयरिंग संभाल ली. डु प्लेसी ने मैच में 60 गेंदों पर 95 रन बनाए. 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से आए इन रनों में नौ चौके और चार छक्के शामिल थे. ओपनिंग करने गए डु प्लेसी नॉटआउट वापस लौटे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. # दीपक चाहर दीपक चाहर. इस सीजन चाहर दो तरह की फॉर्म में हैं. या तो ज़ीरो या फिर चार विकेट. सीजन के पहले मैच में चाहर को एक भी विकेट नहीं मिला. दूसरे मैच में उन्होंने पंजाब के खिलाफ सिर्फ 13 रन देकर चार विकेट ले डाले. फिर आया तीसरा मैच. चाहर को एक भी विकेट नहीं मिला. और फिर आया चेन्नई वर्सेज कोलकाता. CSK ने बोर्ड पर 220 रन टांग दिए. कोलकाता की टीम बैटिंग के दौरान पहली गेंद से प्रेशर में थी. और चाहर ने इस प्रेशर का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने पारी की चौथी ही गेंद पर शुभमन गिल को आउट कर दिया. अपने अगले ओवर में उन्होंने दूसरे ओपनर नीतीश राणा को निपटाया और तीसरे ओवर में ऑयन मॉर्गन और सुनील नरेन को भी निपटा दिया. चाहर की बोलिंग ने पावरप्ले में ही CSK का मामला सेट कर दिया. # Dre Russ जमइकन जंजाल. जी हां. IPL की टीमें आंद्रे रसल को ऐसा ही कुछ बुलाती होंगी. रसल इस सीजन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे थे. लेकिन इस मैच में कुछ अलग ही हुआ. पावरप्ले के अंदर ही बैटिंग पर आ गए रसल एकदम मूड में थे. रसल जब आए तो लोग सोच रहे थे- KKR तो गियो. लेकिन उनने आते ही लुंगी एनगीडी को लगातार दो चौके और एक छक्का जड़ दिया. फैंस हरकत में आए. उम्मीदें बढ़नी शुरू हुईं. लगातार हर गेंद के साथ लोगों का उत्साह बढ़ा. रसल हर बोलर को धुन रहे थे. और दूसरे एंड पर दिनेश कार्तिक भी उनका बखूबी साथ दे रहे थे. लेकिन ये साझेदारी बहुत लंबी नहीं चल पाई. 12वें ओवर में आए सैम करन ने एक खूबसूरत गेंद पर रसल को बोल्ड कर दिया. हर गेंद को कूट रहे रसल ने इस गेंद को छोड़ना चाहा लेकिन गेंद पीछे से निकलकर उनके विकेट उड़ा गई. रसल ने सिर्फ 22 गेंदों पर 55 रन कूटे. इसमें छह छक्के और तीन चौके शामिल थे. # Pat Cummins रसल के आउट होने के बाद क्रीज पर आए पैट कमिंस. गेंद के साथ कमिंस का दिन बहुत अच्छा नहीं गया था. चेन्नई ने उनके चार ओवर्स में 58 रन कूट दिए थे. बस, फिर क्या था. कमिंस ने अपना बदला लेना शुरू कर दिया. पहली सात गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाने वाले कमिंस ने एक बार सेट होने के बाद चेन्नई के हर बोलर को कूटा. शार्दुर ठाकुर को लगातार दो चौके मारने से शुरू हुआ ये कत्लेआम कुछ ही गेंदों में चरम पर पहुंच गया. आखिर के पांच ओवर्स में चेन्नई को 75 रन चाहिए थे. ऐसे में 16वां ओवर लेकर आए सैम करन. कमिंस ने पहली गेंद पर दो रन लिए. और फिर आ गए लगातार तीन छक्के, फिर चौका और फिर छक्का. इस ओवर में आ गए 30 रन. अब चार ओवर में सिर्फ 45 रन चाहिए थे. लेकिन अंत भला नहीं हो पाया. कमिंस एक छोर पर 34 गेंदों पर 66 रन बनाकर नाबाद रह गए. और कोलकाता पांच गेंदें बाकी रहते ही 202 पर ऑलआउट हो गई. कोलकाता की इस पारी में दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसल और पैट कमिंस को छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. चार बल्लेबाज तो खाता ही नहीं खोल पाए.

Advertisement

Advertisement

()