The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2021 Eoin Morgan unhappy with batters and Pitch after Kolkata Knight Riders lost to Rajasthan Royals in Wankhede

हार का ठीकरा ये किस पर फोड़ रहे हैं ऑयन मॉर्गन?

फिर से हारी KKR.

Advertisement
Img The Lallantop
RR के खिलाफ एक भी गेंद नहीं खेल पाए Eoin Morgan (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
24 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 24 अप्रैल 2021, 06:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर हार गई. इस बार उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने मात दी. वानखेडे में खेले गए IPL के 18वें मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. उनके बोलर्स ने कमाल की बोलिंग करते हुए KKR को 133 रन ही बनाने दिए. शुभमन गिल की खराब फॉर्म जारी रही. ऑयन मॉर्गन खाता भी नहीं खोल सके जबकि सुनील नरेन को चौथे नंबर पर उतारने का दांव भी नहीं चला. जवाब में RR ने सात गेंदें बाकी रहते ही मैच को छह विकेट से जीत लिया. राजस्थान के कैप्टन संजू सैमसन 42 रन बनाकर नाबाद लौटे. लगातार चौथी हार के बाद KKR के कैप्टन मॉर्गन अपनी टीम की बैटिंग से नाखुश दिखे. उन्होंने कहा,
Image embed
मॉर्गन ने अपने टीम की खराब बैटिंग का ठीकरा पिच पर भी फोड़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पिच पिछले मैचों जैसी अच्छी नहीं थी. मॉर्गन ने कहा,
Image embed
लगातार चार मैच हारने के बाद अब KKR की टीम IPL Table में सबसे नीचे है. टीम का अगला मैच सोमवार 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है. पंजाब की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर है.

Advertisement

Advertisement

()