डीविलियर्स ने बताया चेन्नई की पिच पर आज 200 कैसे बन गए
मोर्गन बोले, सबने कहा पिच ज़बरदस्त है लेकिन...
Advertisement

एबी डीविलियर्स. फोटो: PTI
IPL के मैच नंबर 10 को RCB ने 38 रनों से जीत लिया है. मैच में RCB के कप्तान विराट कोहली ने ऑएन मॉर्गन के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुने. ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ 78, जबकि एबी डीविलियर्स ने उनसे भी तेज़ 76 रन ठोक दिए. चेपॉक के स्कोरबोर्ड पर आरसीबी 204 रन लगा चुकी थी.
जवाब में केकेआर की टीम थोड़ा बहुत लड़ी लेकिन 166 रन ही बना सकी.
इस जीत के बाद चेन्नई की विकेट को लेकर खूब चर्चा है. सभी जानने को बेकरार हैं कि आखिर चेपॉक की विकेट पर ऐसा क्या हो गया कि 204 रन बन गए.
मैच में सबसे आला बैटिंग करने वाले एबी डीविलियर्स की ज़ुबानी ही जान लीजिए कि आखिर पिच में ऐसा क्या था.
एबी डीविलियर्स ने कहा,
डीविलियर्स ने आगे कहा,
हार के बाद KKR टीम के कप्तान ऑएन मॉर्गन का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि चेपॉक की विकेट ने उन्हें स्टम्प कर दिया है.
मोर्गन ने कहा,
उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को पावरप्ले में एक और ओवर नहीं देने के सवाल पर कहा,
हालांकि इस हार के बावजूद मॉर्गन को अब अपने आने वाले मैचों में मुंबई की विकेट से बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि वो वहां पर खेले जा रहे मैचों पर भी नज़र रख रहे हैं.

.webp?width=60)

