SRH को पीटकर डु प्लेसी और रुतुराज ने बड़ी बात बोल दी
ये हुआ तो CSK की बल्ले-बल्ले.
Advertisement

Faf Du Plessis और Ruturaj Gaikwad ने SRH के बोलर्स को खूब धुना (पीटीआई फोटो)
रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसी. SRH के खिलाफ CSK की जीत के दो हीरो. इन दोनों ने मिलकर CSK को SRH द्वारा दिए गए 172 के लक्ष्य के बेहद क़रीब पहुंचा दिया. CSK की सात विकेट की जीत के बाद गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों पर 75 रन बनाए.
हालांकि जीत के बाद भी वह नाबाद ना रहने से निराश दिखे. मैच के बाद उन्होंने कहा,
रुतुराज के साथ मिलकर मैच में ताबड़तोड़ फिफ्टी मारने वाले डु प्लेसी अब ऑरेंज कैप होल्डर भी बन गए हैं. अपने साथी रुतुराज से प्रभावित डु प्लेसी ने मैच के बाद कहा,
डु प्लेसी ने यह भी कहा कि इस पिच पर 190 के आसपास अच्छा स्कोर होता. पिच की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा,
डु प्लेसी ने मैच के बाद अपनी टीम की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,
इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे डुप्लेसी छह मैचों में दो बार नाबाद रहते हुए 270 रन बना चुके हैं. तीन पचासे मार चुके डुप्लेसी इस सीजन 67.50 की ऐवरेज और 140 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.

.webp?width=60)

