डीविलियर्स का ये RECORD देख आप कहेंगे, एबीडी ग्रेट हैं!
वॉर्नर ने भी कहा, 'एबीडी मेरे आइडल हैं.'
Advertisement

एबी डीविलियर्स. फोटो: PTI File Photo
एबी डीविलियर्स. वो बल्लेबाज़ जिसे पिच, मैदान, गेंदबाज़ से कोई फर्क नहीं पड़ता. रन बनाने हैं तो बनाने ही हैं. आईपीएल सीज़न 2021 के मैच नंबर 22 में डीविलियर्स ने शानदार 75 रनों की पारी खेली. जिसकी मदद से RCB की टीम ने मैच में 171 रन ठोक दिए.
एबीडी ने इस पारी में एक खास माइलस्टोन भी छुआ. वो आईपीएल हिस्ट्री में 5000 रन पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज़ बन गए हैं. जबकि विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो वो ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे हैं. उनसे पहले डेविड वॉर्नर ने भी आईपीएल में 5000 रन पूरे किए हैं.
आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में विराट कोहली नंबर एक पर हैं. विराट के नाम आईपीएल में 6041 रन हैं. जबकि इस लिस्ट में नंबर दो पर सुरेश रैना हैं. रैना के IPL में 5472 रन बनाए हैं. शिखर धवन नंबर तीन पर हैं, जिनके नाम 5462 रन हैं. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का नंबर चार है. जिन्होंने 5431 रन बनाए हैं.
नंबर पांच पर पहले विदेशी खिलाड़ी हैं डेविड वॉर्नर. वॉर्नर के नाम आईपीएल में कुल 5390 रन हैं.
डीविलियर्स भले ही 5000 तक पांच बल्लेबाज़ों के बाद पहुंचे हों लेकिन उनकी स्पीड तब भी कमाल की रही है. डीविलियर्स 5000 रनों तक पहुंचने में तीसरे सबसे तेज़ खिलाडी हैं. उन्होंने महज़ 161 पारियों में ये कमाल किया है. सबसे तेज़ 5000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड 135 पारियों में वॉर्नर के नाम है. जबकि विराट इस लिस्ट में 157 पारियों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
एबी डीविलियर्स आईपीएल सीज़न 2021 में कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं. जबकि आईपीएल के अलावा वो कहीं भी और खेलते नहीं दिखते. लेकिन पांच महीने के बाद भी उनकी बैटिंग में पुरानी वाली बात नज़र आ रही है.
आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बनते ही डेविड वॉर्नर ने डीविलियर्स को अपना आइडल बताया है. वॉर्नर ने ट्वीट किया कि
डीविलियर्स आईपीएल के लिजेंड्री क्रिकेटर हैं. आईपीएल में उनकी बैटिंग एवरेज़ 40, जबकि स्ट्राइक रेट 150 से पार का है. डीविलियर्स के नाम आईपीएल में कुल तीन शतक और 40 फिफ्टी शामिल हैं.

.webp?width=60)

