मुंबई इंडियंस. शानदार टीम, शानदार खेल. टूर्नामेंट के 17वें मैच में सनराइज़र्सहैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल में नंबर एक टीम हो गई है. टीम के गेंदबाज़ों ने तोकमाल का खेल दिखाया ही, लेकिन उससे पहले बल्लेबाज़ों ने बढ़िया बैटिंग कर टीम को200 रनों के पार पहुंचाया था. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करतेहुए 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए. इसमें खास बात ये रही कि मुंबई केबल्लेबाजों ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो अब से पहले कोई टीम नहीं कर पाई थी.मुंबई की पारी के दौरान छह बल्लेबाजों ने 20 से ज्यादा रन बनाए. ये IPL का 13वांसीजन है. अब तक कुल 782 मैच खेले जा चुके हैं. लेकिन इस सीज़न के 17वें और ओवरऑल781वें मैच में ऐसा दिलचस्प रिकॉर्ड बना. जो अब से पहले कभी नहीं बना था.# कर दिया कमालमुंबई इंडियंस के छह बल्लेबाज़ों ने मिलकर ये कमाल किया. दरअसल एक मैच की एक हीपारी में छह बल्लेबाजों ने 20 से ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले IPL हिस्ट्री मेंऐसा कभी नहीं हुआ था. मुंबई के लिए किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए और किसके कमाल सेयह रिकॉर्ड बना, देख लीजिए, क्विंटन डी कॉक- 67 रन. सूर्यकुमार यादव- 27 रन. ईशानकिशन- 31 रन. हार्दिक पंड्या- 28 रन. कायरन पोलार्ड- 25 रन. क्रुणाल पंड्या - 20रन. हालांकि कप्तान रोहित इस रिकॉर्ड में शामिल नही हो सके. मुंबई के कप्तान रोहितशर्मा इस मैच में सिर्फ 6 रन ही बना पाए. उनका विकेट संदीप शर्मा ने लिया. IPL 2020के हर मैच में नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं .अब देखना दिलचस्प होगा, अगला रिकॉर्ड कौनसा बनता है . और ये तमाम रिकॉर्ड्स कब टूटते हैं.यह स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे कुमुद ने लिखी है.--------------------------------------------------------------------------------