The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2019: Yuvraj Singh hits Yujvendra Chahal for 3 consecutive 6 before getting out on the 4th ball

युवराज सिंह : 6, 6, 6, आउट!

पुराने युवराज की झलक देख लो!

Advertisement
pic
28 मार्च 2019 (अपडेटेड: 28 मार्च 2019, 04:15 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल 2019. बेंगलुरु में खेला जा रहा टूर्नामेंट का सातवां मैच. मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर. दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं. बैंगलोर ने टॉस जीता और बाद मैं बैटिंग करने का फ़ैसला किया. मुंबई ने अच्छी शुरुआत की. पहले 6 ओवर्स में यानी पॉवरप्ले में एक भी विकेट गिरने नहीं दिया. डि कॉक और रोहित शर्मा अच्छे शॉट्स खेल रहे थे. लेकिन फिर डि कॉक और फिर कुछ देर में रोहित आउट हुए. इसके बाद आये युवराज सिंह. युवराज शुरुआत में काफ़ी आराम से खेल रहे थे और एक वक़्त पर वो 8 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे थे. लेकिन फिर अटैक पर आये युजवेंद्र चहल और युवराज सिंह ने उन्हें आड़े हाथों लिया. पहली गेंद छोटी थी जिसे युवराज ने स्क्वायर-लेग के ऊपर से छक्का मार दिया. अगली गेंद मिडल स्टंप की लाइन पर फ़ुल लेंथ गेंद थी और इसे युवराज ने बॉलर के सर के ऊपर बाउंड्री के पार भेजा. तीसरी गेंद पर युवराज ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से गेंद को भेजा. ये बॉल भी छोटी फ़ेंकी गई थी. युवराज अपनी पुरानी लय में नज़र आ रहे थे. लेकिन फिर अगली ही गेंद पर उनकी इनिंग्स को पूर्ण विराम मिल गया. चहल ने गुगली फ़ेंकी और वो मिडल स्टंप की लाइन में पड़ी. युवराज उसे टर्न के साथ खेलने के लिए गए. गेंद को हवा तो मिली लेकिन बाउंड्री से ऐन पहले मोहम्मद सिराज ने एक अच्छा कैच लिया.

Advertisement

Advertisement

()