श्रेयस गोपाल. 25 साल के हैं. बेंगलोर से आते हैं. ऑलराउंडर हैं. आईपीएल मेंराजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं. अभी इनकी बात इसलिए क्योंकि आईपीएल के 14वेंमैच में इन्होनें घातक बॉलिंग की और 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे.राजस्थान ने टॉस जीता और बेंगलोर को बैटिंग के लिए बुलाया. कप्तान कोहली और पार्थिवपटेल ने अच्छी शुरुआत दी. मैच का सातवां और अपना पहला ओवर करने आए श्रेयस. पहलीगेंद पर पार्थिव ने सिंगल लिया और स्ट्राइक पर आए विराट. दूसरी गेंद पर श्रेयस नेएलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की. अंपायर ने अपील ठुकरा दी. श्रेयस ने कप्तान अजिंक्यरहाणे से बातचीत की और रिव्यू नहीं लेने का फैसला लिया. अगली गेंद पर श्रेयस नेविराट को बोल्ड कर दिया. गुगली पर विकेट लेने के बाद श्रेयस को खुद पर यकीन नहीं होरहा था. श्रेयस अपने मुंह पर हाथ रख मैदान में दौड़ने लगे. वीडियो देखिए.Gopal to Kohli - Bamboozled!! https://t.co/WMPEwl29pivia @ipl— Aditya Jha (@_adityajha) April 3, 2019नौवें ओवर में फिर आए श्रेयस. ओवर की तीसरी गेंद पर ए बी डिविलियर्स सामने थे.श्रेयस ने एबीडी को कैच एंड बोल्ड कर चलता किया. अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद परश्रेयस ने हेटमायर को आउट किया. इसके बाद 15वें ओवर में बॉलिंग करने आए. इस ओवर मेंश्रेयस को कोई विकेट नहीं मिला.4 ओवर के बाद श्रेयस ने 12 रन दिए और 3 विकेट लिए. बेंगलोर की पारी में जब 4 विकेटगिरे उसमें श्रेयस के 3 थे. और तीनों शुरुआती विकेट थे. 15 अप्रैल 2018 को खेले गएआईपीएल मैच में भी श्रेयस गोपाल ने इन दोनों बैट्समैन को पवेलियन भेजा था. ऐसादूसरी बार हुआ है.जब आप एक ही मैच में विराट और एबीडी दोनों को आउट कर दें.(Twitter|rajasthanroyals)मैच में बेंगलोर ने 158 रन बनाए जिसे राजस्थान ने एक गेंद रहते बना लिए और मैच जीतगई. शानदार बॉलिंग के श्रेयस को 'मैन ऑफ दी मैच' ख़िताब दिया गया. राजस्थान ने इसजीत के साथ अपना खाता खोला और बेंगलोर का खाता इस मैच के बाद भी नहीं खुल सका.दोनों टीम 4 मैच खेल चुकी है.मैच के बाद श्रेयस ने कहा- मैं इस वक्त थोड़ा भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. हर कोईजानता है कि कोहली और एबीडी वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं. और मुझ जैसे युवा के लिए उनदोनों को आउट करना मेरी जर्नी के सबसे बड़े मोमेंट्स में से है. कौन हैं श्रेयसगोपाल?श्रेयस को पहली बार मुंबई इंडियंस ने साल 2014 में हुए ऑक्शन में 10 लाख रुपए केबेस प्राइस पर खरीदा था. 2018 में राजस्थान ने श्रेयस को 20 लाख रुपए में खरीदा थाऔर इस साल उन्हें अपनी टीम में बनाए रखा. इस आईपीएल में श्रेयस अब तक 6 विकेट लेकरसंयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.क्रिकेट के लिए क्लासेज बंक कर देते थे4 सितंबर 1993 को बैंगलोर में पैदा हुए श्रेयस को स्पोर्ट्समैनशिप विरासत में मिलीहै. इनके पापा ने 20 साल तक क्लब क्रिकेट खेली है. मम्मी स्टेट लेवल वॉलीबॉल प्लेयररह चुकी हैं. क्रिकेट के लिए इतने पैशनेट थे कि बचपन में क्रिकेट खेलने के चक्करमें स्कूल से क्लासेज बंक कर देते थे.बैटिंग करने आए थे बॉलर बन गएश्रेयस कर्नाटक की ओर से बतौर मिडिल आर्डर बैट्समैन आए थे जो लेग स्पिन बॉलिंग भीकर सकते थे. वक्त के साथ श्रेयस स्पिनर के रोल में ढलते चले गए और बाद में टीम केलीड स्पिनर बन गए. अपने पहले ही रणजी सीजन में उन्होंने 18.22 की औसत से 22 विकेटझटके थे. कुछ ही दिन बाद ईरानी ट्रॉफी में खेलने को मिला, तो वहां भी अपनी छाप छोड़दी. रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ हैट-ट्रिक भी ले ली.अक्टूबर 2015 में रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ श्रेयस ने 139 रन बनाए थे. (BCCI)द्रविड़ से काफी कुछ सीखा हैराहुल द्रविड़ को अपना गुरू मानते हैं. कहते हैं, द्रविड़ का डिसिप्लिन और कमिटमेंटबहुत भाता है. द्रविड़ ने किसी लोकल टूर्नामेंट में श्रेयस को खेलते देखा था. एकदमइंप्रेस हो गए थे. इतने इंप्रेस कि 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले आखिरी मैच मेंजो किट इस्तेमाल की थी, वो श्रेयस को दे दी. इसमें कई बल्ले और पैड्स शामिल थे.श्रेयस ने अब तक इन बैट्स और पैड्स को संभाल कर रखा हुआ है.एक इंटरव्यू में श्रेयस ने बताया था-बतौर स्पिनर, अनिल कुंबले मेरे रोल मॉडल रहे हैं. बचपन में उनके एक्शन को कॉपी करनेकी कोशिश करता. लोग कहते हैं कि मैं अब भी उनकी तरह बॉलिंग करता हूं लेकिन मौजूदावक्त में जैसे बॉलिंग करता हूं वह नेचुरल ज्यादा है और कॉपीड कम. मुंबई इंडियंस केकोच रहते हुए कुंबले से बहुत कुछ सीखा है जिसे लंबे वक्त तक संजो तक रखूंगा.राजस्थान रॉयल्स के जनरल मैनेजर जेक लुश मैक्रम ने श्रेयस से मौज-मस्ती करते हुएबातचीत की है. इसे देखिए.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- सैम करन: 7 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा था अपना देश, दादा, पिता और भाई भीहैं क्रिकेटर