आईपीएल का 13वां मैच. डेल्ही कैपिटल्स मैच जीतती नज़र आ रही थी लेकिन सैम करनने हैट-ट्रिक लेकर किंग्स इलेवन पंजाब को मैच जिता दिया. 16 ओवर के बाद 167 रन कापीछा करते हुए डेल्ही ने 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए थे. इसके बाद आयापतझड़ का मौसम. 18वें ओवर में सैम ने दो विकेट लिए. चौथी गेंद पर कोलिन इनग्राम कोआउट किया और ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को आउट किया. 19वें ओवर की पहली गेंदपर कसीगो रबाडा और दूसरी गेंद पर नेपाल के संदीप लामिछाने को बोल्ड करके डेल्ही कोऑलआउट कर दिया. इसके साथ ही आईपीएल 2019 में हैट-ट्रिक लेने वाले पहले बॉलर बनगए. वीडियो देखिए.First HATTRICK of #VIVOIPL 2019 @CurranSM 👏👏What a comeback this from @lionsdenkxipin as they win by 14 runs in Mohali.pic.twitter.com/cSnOG9o9z4 — IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2019 इस मैच मेंसैम ने 14 गेंदें डाली. 11 रन दिए और 4 विकेट लिए. इस मैच में सैम ओपनिंग करने भीआए थे और 10 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. मैच के बाद सैम बता रहे थे कि क्लबक्रिकेट के बाद शायद पहली बार उन्होंने ओपनिंग की है. इस शानदार परफॉरमेंस के लिएसैम को ' प्लेयर ऑफ द मैच' का ख़िताब भी मिला. सैम ने 2019 में आईपीएल में डेब्यूकिया है. सैम को इस साल पंजाब ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा था. सैम को खरीदने केलिए बेंगलोर ने भी जोर लगाया था लेकिन बाजी मारी पंजाब ने. इस हैट-ट्रिक के साथ सैमने कई रिकार्ड्स बनाए, जैसे- #1 20 साल और 302 दिन की उम्र में हैट-ट्रिक लेकर सैमआईपीएल में ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्डमुंबई के रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने साल 2009 में 22 साल की उम्रमें हैट-ट्रिक ली थी. #2 सैम इंग्लैंड के पहले बॉलर बन गए हैं जिनके नाम आईपीएलमें हैट-ट्रिक हुई है. विदेशी खिलाड़ियों में मखाया नतिनी, सुनील नारायण और शेनवॉटसन के बाद हैट-ट्रिक लेने वाले चौथे बॉलर बन गए हैं. आईपीएल की यह15वीं हैट-ट्रिक है. मैच जीतने के बाद प्रीति जिंटा के साथ भांगड़ा करते हुए सैम.🕺🕺🕺Some bhangra moves there, courtesy @realpreityzinta & @CurranSM 😎😎pic.twitter.com/VAeXq3I07o — IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2019 कौन हैंसैम करन सैम इंग्लैंड से हैं. ऑलराउंडर हैं. सैम ने 17 साल की उम्र में काउंटीक्रिकेट टीम सरे के लिए पहला मैच खेला था और उस पारी में 101 रन देकर 5 विकेट चटकाएथे. काउंटी चैंपियनशप में एक इनिंग्स में 5 विकेट लेने वाले वो सबसे कम उम्र केखिलाड़ी बन गए थे. इसके बाद जून 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अपना डेब्यूकिया. अपने दूसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ दोनों पारियों में कुल 87 रन बनाए और5 विकेट भी लिए. इस परफॉरमेंस के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला था.इस मैच में सैम की परफॉरमेंस को देखते हुए कोहली ने उनकी तारीफ की थी. इस सीरीज़ मेंसैम ने 4 मैच खेले. 272 रन बनाए और 11 विकेट लिए. वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं हाल हीमें टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सैम ने बताया, "2008 में जब आईपीएल की शुरुआतहुई थी उस वक्त मैं 8 साल था और पापा के साथ घर के पीछे क्रिकेट खेलता था. उस वक्तमैं क्रिकेट सीख रहा था और टीवी पर स्टार्स को बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग करते हुएदेख रहा था." वर्ल्ड कप को लेकर सैम बताते हैं- वर्ल्ड कप में खेलना हर खिलाड़ी कासपना होता है. मैं भी खेलना चाहता हूं. फिलहाल, आईपीएल पर फोकस है और अपना बेहतरीनखेल दिखाना चाहता हूं. ऑलराउंडर सैम से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उनका सबसेघातक हथियार क्या है- बॉलिंग या बैटिंग. तो वह कन्फ्यूज थे क्योंकि वो दोनों मेंमाहिर हैं. दादा-पापा भी क्रिकेट खेलते थे सैम के दादा केविन पैट्रिक फर्स्ट क्लासमैच खेले थे. इनके पापा केविन मार्शल ने जिम्बाब्वे के लिए क्रिकेट खेला. सैम तीनभाई हैं- टॉम, बेन और सैम. तीनों भाई क्रिकेट खेलते हैं. टॉम इंग्लैंड की ओर सेखेलते हैं. आईपीएल 2018 में टॉम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर खेला था. बेन क्लबक्रिकेट खेलते हैं. 7 साल की उम्र में देश छोड़ना पड़ा था जिम्बाब्वे के लिए 11 वनडेमैच और 324 डॉमेस्टिक मैच खेलने वाले केविन को अपना घर (जिम्बाब्वे), जमीन और देशइसलिए छोड़ना पड़ा क्योंकि वहां भूमि सुधार आंदोलन चल रहा था. सरकार ने सभी श्वेतलोगों को जमीनें खाली करने का फरमान सुना दिया और केविन को अपने बेटों के साथइंग्लैंड आना पड़ा. सैम उस वक्त सिर्फ 7 साल का था. यहां दोनों भाइयों की मदद केलिए आगे आए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ज्यॉफ मार्श. टॉम और सैम का वक्त मार्शबंधुओं यानी शॉन आर मिचेल के साथ बीता. सैम ने जिम्बाब्वे के लिए अंडर-13 क्रिकेटखेला था. अभी बेटों का क्रिकेट सफर शुरू भी नहीं हुआ था कि एक दिन जॉगिंग करते हुएसाल 2012 में केविन की हार्ट अटैक से मौत हो गई. क्रिकेट से जुड़े कई लोगों ने इसपरिवार की मदद की. दोनों इंग्लैंड में स्कॉलरशिप के सहारे पढ़ाई करने लगे. फिर 17साल की उम्र में सैम सरे टीम से खेलने लगे. यहां जिस किसी ने भी इस क्रिकेटर कोखेलते देखा, उसे अंदाजा लग गया कि ये नेशनल टीम के लिए खेल सकता है. और सैम अबनेशनल के साथ आईपीएल भी खेल रहे हैं. इंटरनेशनल लेवल पर सैम को आए अभी साल भर भीनहीं हुआ है. काउंटी क्रिकेट से लेकर इंग्लैंड की टेस्ट टीम और अब आईपीएल में अपनीपरफॉर्मेंस से 20 साल के दिखा चुके हैं कि वो इंग्लैंड के लिए लंबी रेस का घोड़ासाबित हो सकते हैं. ये आईपीएल सीजन इस ऑलराउंडर के लिए मजेदार रहने वाला है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- KXIP vs DC: सैम करन ने पंजाब को हारा हुआ मैच जिताया, 17 बॉल में 7विकेट्स गिरे