IPL 2019 का 33वां मैच. एक खास मैच. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद केबीच. बाजी मारी हैदराबाद ने ही. चेन्नई को मिली इस सीजन की दूसरी हार. मगर इन सबकेबीच एक बात देखने वाली थी. वो ये कि इंडिया की वर्ल्ड कप टीम के ऐलान के बाद यहांचेन्नई के लिए अंबाती रायडू और हैदराबाद के लिए विजय शंकर खेल रहे थे. दोनों मैदानपर आमने सामने थे. दोनों का मुकाबला 5 गेंद के लिए हुआ जब रायडू बैटिंग कर रहे थेऔर शंकर बॉलिंग. अपने ओवर की पहली ही गेंद पर चेन्नई के फफ डू प्लेसी को विजय शंकरने आउट कर दिया और फिर सामना करने आए अंबाती रायडू. ये देख फैन्स का शोर और बढ़गया. ओवर खत्म हुआ तो विजय शंकर और रायडू एकदूसरे की तरफ बढे. दोनों ने हाथ मिलायाऔर मामलूी सा हग किया. ये देखते ही क्राउड को समझ आ गया है कि दोनों के मन में एकदूसरे के लिए कोई खराब भावना नहीं है. रायडू ने इस मैं में 21 गेंदों पर 25 रन बनाएऔर शंकर ने दो ओवरों में 11 रन देकर एक विकेट लिया.As Kedar Jadhav walked back to pavillion, Vijay Shankar was having a word withAmbati Rayudu!! #IPL2019 #SRHvCSK— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) April 17, 2019 इन दोनों के बीच का ये मैचहर कोई इसलिए भी देखना चाह रहा था क्योंकि अंबाती रायडू ने एक दिन पहले एक मजेदारट्वीट करके विजय शंकर के वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने पर निशाना साधा था. चीफसलेक्टर एमएसके प्रसाद ने टीम का ऐलान करते हुए कहा था कि विजय शंकर को इसलिए टीममें लिया गया है क्योंकि वो अपने साथ 3-डाइमेंशनल क्वालिटी लाते हैं. यानी बैटिंग,बॉलिंग और फील्डिंग. यानी शंकर 3-D अफेक्ट वाले प्लेयर हैं. इस पर अंबाती रायडू नेट्वीट करके लिखा था कि मैंने 2019 वर्ल्ड कप देखने के लिए एक 3-D चश्मा ऑर्डर करदिया है. रायडू का ये अटैक सीधे तौर पर उन्हें नजरअंदाज करने और विजय शंकर को जगहदेने को लेकर था. मगर अब एक दिन बाद बीसीसीआई ने रायडू, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी कोस्टैंडबाय प्लेयर घोषित कर दिया है. यानी किसी भी प्लेयर को अगर इंजरी होती है तोइनमें से किसी को भी खिलाया जा सकता है. 17 अप्रैल को जब महेंद्र सिंह धोनी रायडूके कंधें पर हाथ डालकर हैदराबाद के ग्राउंड पर ट्रेनिंग के लिए उतरे थे तो क्राउडने खूब चीयर करके दोनों का स्वागत किया था. यहां एक दिलचस्प बात ये थी कि हैदराबादके लोकल बॉय रायडू चेन्नई के लिए खेल रहे थे और चेन्नई के लोकल बॉय विजय शंकरहैदराबाद की जर्सी पहनकर मैदान पर थे.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-