The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2019: what Virat Kohli says after a big loss from Sunrisers Hyderabad

हैदराबाद से बॉलिंग-बैटिंग दोनों में पिटने के बाद क्या बोले विराट कोहली?

आरसीबी के फैन पूछ रहे, ''कब आएंगे अच्छे दिन?''

Advertisement
pic
31 मार्च 2019 (अपडेटेड: 31 मार्च 2019, 07:52 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
IPl2019. सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला. अपने घरेलू मैदान में खेल रहे हैदराबाद के बल्लेबाजों ने गदर काट दिया. पहले विकेट के लिए ही जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर ने 185 रन जोड़ दिए. दोनों ने सेंचुरी मारी. जॉनी बेयरस्टो 114 बनाकर आउट हुए और वार्नर 100 पर नाबाद रहे. टीम का टोटल स्कोर हुआ 231/2.
शतक बनाने के बाद जश्न मनाते जॉनी और वार्नर
शतक बनाने के बाद जश्न मनाते जॉनी और वार्नर

अब बैटिंग करने आई आरसीबी. दर्शकों को बेहद रोमांचक मैच की उम्मीद थी. होनी भी चाहिए क्योंकि सामने वाली टीम में विराट कोहली. एबी डि विलियर्स, हेटमायर जैसे बल्लेबाज थे. लेकिन हुआ इसका उल्टा मैच पूरी तरह एकतरफा हो गया. टीम के 6 विकेट 35 रन पर जा चुके थे. 113 रन पर पूरी टीम धाराशायी हो गई.
कोहली ने जताई आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जाहिर सी बात है विराट कोहली न तो अपने टीम के गेंदबाजों से खुश होंगे, न बल्लेबाजों से. इसे अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन बताया. मैच के बाद और क्या बोले देखिए,
''शायद ये हमारा सबसे खराब प्रदर्शन है. इसके पीछे कोई भी एक कारण बताना कठिन है. हम हर डिपार्टमेंट में हारे. यह दिखाता है कि वे (हैदराबाद) क्यों फाइनलिस्ट और चैंपियन हैं. हम अलग-अलग चीजों की कोशिश कर सकते थे. जैसे कि बाउंसर्स. एक बार लय में आने के बाद वे बहुत अच्छा खेले. अभी हमारे पास 11 गेम है. इस लीग में चीजें तेजी से बदलती हैं. हम अगले मैचों में ऐसा करने की कोशिश करेंगे. जब चीजें हमारे तरीके से न हो रहीं हो तो, हमें इसके तरीके खोजने होते हैं. इसके लिए आपको अच्छे शुरुआत की जरूरत होती है. और ये हमारे लिए अगला गेम ( राजस्थान के खिलाफ) हो सकता है.''
कुल मिलाकर कोहली ने आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. कर भी सकते हैं. उम्मीदों पर दुनिया कायम है. और आरसीबी के प्रशंसक भी. जो पिछले 6 सीजन से कप्तान कोहली के कप उठाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.


वीडियो देखें:क्रुनाल पंड्या ने वही मांकड़ रन आउट ट्राई किया जो अश्विन ने किया था, लेकिन इसमें एक अंतर है

Advertisement

Advertisement

()