अश्विन को खरी-खोटी सुनाने वाले सुन लें कि खुद अश्विन ने रन आउट को लेकर क्या कहा
राजस्थान रॉयल्स के कोच ने भी इस पूरे मुद्दे को लेकर जो कहा वो भी कम इंट्रेस्टिंग नहीं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
26 मार्च को आईपीएल के एक मैच में अश्विन ने बटलर को नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर रन आउट कर दिया. इसके बाद से हो-हल्ला मचा हुआ है. कई लोग अश्विन को खेल भावना से खेलने की नसीहत दे रहे हैं. कई लोग उनके साथ हैं. इस पूरे मसले पर अश्विन ने भी अपनी बात रखी है. मैच खत्म होने के बाद अश्विन ने मीडिया से बात करते हुए कहा-
वीडियो- नवदीप सैनी ने शेन वाट्सन के हेलमेट पर गेंद दागकर IPL में हाजिरी दर्ज करवा दी है
देखिए, मेरी तरफ से ये स्वाभाविक सा था. इसको लेकर किसी तरह का कोई प्लान नहीं बनाया गया था. ऐसा खेल के नियमों में है. मुझे नहीं मालूम कि इसमें खेल भावना की बात कहां से आ गई. अगर यह खेल के नियमों में है, तो है. शायद जब नियम बदले तब जाकर यह ठीक हो.वीडियो देखिए.
इस मसले पर राजस्थान रॉयल्स के कोच पैडी अप्टन ने भी अपना बयान दिया है. अप्टन ने कहा कि-"My actions were within cricket's rules, can't be called unsporting." - @ashwinravi99 responds to accusations of him unfairly running out @josbuttler. #RRvKXIP #VIVOIPL pic.twitter.com/ygOmyGTzCL
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2019
मुझे लगता है अश्विन का एक्शन और एक्ट उनको रिप्रेजेंट करता है. हम अश्विन को जज करने का काम क्रिकेट की दुनिया और आईपीएल फैंस पर छोड़ते हैं. लेकिन हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं. फैंस को इंटरटेन करने आए हैं. उन लोगों के गुड रोल मॉडल बनने आए हैं जो क्रिकेट को पसंद करते हैं.वीडियो देखिए.
"We'll leave it to the fans and cricket world to judge #Ashwin's actions." - @rajasthanroyals head coach @PaddyUpton1 gives his take on @josbuttler's 'Mankad' run out. #RRvKXIP #VIVOIPL pic.twitter.com/iZo33FeoOV
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2019
वीडियो- नवदीप सैनी ने शेन वाट्सन के हेलमेट पर गेंद दागकर IPL में हाजिरी दर्ज करवा दी है

