आईपीएल 2019. मैच था रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेल्ही कैपिटल्स के बीच. विराटकोहली की टीम शुरुआती लगातार मिले झटकों से उबरने की हर संभव कोशिश में लगी हुई है.टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार कमबैक भी किया. डेल स्टेन ने आकरटीम को अचानक एक बहुत बड़ी ताकत दे दी. हालांकि वो 2 मैच के बाद ही वापस अपने देशचले गए क्यूंकि उन्हें इंजरी हो गई थी और उन्हें वर्ल्ड कप तक टिप-टॉप होना है.दिल्ली में खेले गए मैच में बैंगलोर की टीम मैच हार गई. दिन ख़त्म होते होते ये भीक्लियर हो गया कि चेन्नई और दिल्ली की टीमें प्ले-ऑफ़ में क्वालीफ़ाई कर गई हैं. अबबाकी टीमों में टक्कर है. इसके साथ ही इतवार को हुए दूसरे मैच में मुंबई को कोलकाताने हरा दिया. इस नतीजे ने बैंगलोर की प्ले-ऑफ़ में जाने की उम्मीदों को लगभग ख़त्म करदिया है. मुंबई इंडियन्स का प्ले-ऑफ़ में जाना लगभग तय ही है. ऐसे में सारी लड़ाईचौथे स्पॉट के लिए है. खैर, यहां मामला इस सब का नहीं है. यहां बात होगी कप्तानकोहली की. उनके टॉस की. कोहली ने अभी तक इस आईपीएल में 12 मैच खेले हैं. 12 में सेउन्होंने 9 मैचों में टॉस हारा है. दिल्ली के ख़िलाफ़ जब श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता तोउन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बैटिंग करने के लिए कहा. जिस वक़्त वो माइकपर बात कर रहे थे, उनके पीछे खड़े कोहली ने अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ़ इशारा किया औरहाथ की 9 उंगलियों से बताया कि उन्होंने 9 टॉस गंवाए हैं. इसके साथ ही उन्होंनेमुट्ठी भी भींची और खुद पर मज़ाक करते हुए इशारा किया.Lost 9 out of 11 tosses. Toss lo neeku chaladaridram vundi virat annnaaa. ....King kohli daaaa pic.twitter.com/JQVHZMpy75— Manikanta Swami (@Manikan77884196) April 28, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली