5 अप्रैल को आईपीएल 2019 का 17वां मैच खेला गया बेंगलोर और कोलकाता के बीच. इस मैचमें आंद्रे रसल ने बेंगलोर से जीती बाजी छीन ली. रसल ने 13 गेंदों में नॉट आउट 48रन बनाए. यह इनिंग्स बेंगलोर के कप्तान कोहली को कई दिनों तक शायद सोने भी न दे.इस मैच में कई रिकॉर्ड बने. हम बात करेंगें आईपीएल में सबसे तेज 50 रन कीपार्टनरशिप के रिकॉर्ड के बारे में. इस मैच में आईपीएल के सबसे तेज़ 50+ केपार्टनरशिप का रिकॉर्ड टूट गया. आंद्रे रसल और शुभमन गिल ने नया रिकॉर्ड अपने नामकिया है. इन दोनों बैट्समैन ने 14 गेंदों में 53 रनों की पार्टनरशिप की है. इसपार्टनरशिप के दौरान 1 चौका और 7 छक्के लगाए गए. इस पार्टनरशिप में रसल ने 47 औरशुभमन गिल ने 3 रन बनाए.आंद्रे रसल ने बेंगलोर का धागा खोल दिया.इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज 50 रन की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड क्रिस गेल औरतिलकरत्ने दिलशान के नाम था. इन दोनों बैट्समैन ने आईपीएल 2011 में यह रिकॉर्डबनाया था. इस 50 रन के लिए दोनों बैट्समैन ने 16 गेंदें खेलीं थी. इस मैच में रॉयलचैलेंजर्स बेंगलोर ने कोच्चि टस्कर्स केरल को 41 गेंद रहते 9 विकेट से हरा दिया था.क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशानइसी मैच में प्रसाद परमेस्वरन एक ओवर में 37 रन पिटे थे. इस ओवर में गेल ने 36 रनबनाए थे. इस ओवर में 4 छक्के और 3 चौके लगे थे. एक रन नो बॉल के मिले थे. यह अब भीरिकॉर्ड है जिसे कोई भी बॉलर तोड़ना भी नहीं चाहेगा.आईपीएल में रन के हिसाब से हाईएस्ट पार्टनरशिप 229 रनों की है जिसे विराट कोहली औरएबी डिविलियर्स ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाया था. दूसरा हाईएस्टपार्टनरशिप भी इन दोनों बैट्समैन के नाम ही है. 215 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप साल2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया गया था.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- IPL 2019: विराट कोहली की शानदार बैटिंग और 200+ स्कोर के बाद आंद्रे रसलने भरा RCB में भूसा