जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई थी तो इसकी मार्केटिंग के अनोखे तरीकोंने दुनिया को हैरान कर दिया था. 12वां एडिशन चल रहा है. लेकिन IPL का क्रेज़ आज भीबरकरार है. बिजनेस करने वाले इसकी लोकप्रियता को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते.हर गली, नुक्कड़ में IPL के विज्ञापन दिख जाते हैं. रेस्टोरेंट और बार में तोबाक़ायदा बड़ी स्क्रीन लगाए जाती है.तस्वीर हैदराबाद की बताई जा रही है. किसी रेडिट यूज़र ने इसे पोस्ट किया. अब हरकहीं वायरल हो रही है. (साभार- रेडिट)आजकल एक गाड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें एक गाड़ी के ऊपरलाइव स्कोर बोर्ड लगा है. ये फोटो पहले रेडिट पर किसी ने शेयर की. क्योंकि, तरीकालोगों को खींचने वाला था इसलिए फोटो भी वायरल हो गई. गाड़ी तेलंगाना नंबर की है.पोस्ट के मुताबिक, ये तस्वीर हैदराबाद की बताई जा रही है. इस टाटा इंडिका कार की छतपर लगे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर लगातार स्कोर अपडेट होता रहता है. लल्लनटॉप स्टाइलमें बोलें तो कतई चौचक इंतज़ाम किया है ड्राइवर ने. ये तस्वीर ICC तक पहुंच गई. ICCने इमोजी लगाकर शेयर करते हुए लिखा- जब क्रिकेट जिंदगी हो...और आगे दिल बनाया. देखलीजिए ट्वीट.When cricket is life 😄❤ (via r/india) pic.twitter.com/ZZLSCkmXmV— ICC (@ICC) April 7, 2019गाड़ी की छत पर लगे बोर्ड में चेन्नेई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुएमैच का स्कोर दिख रहा है. यानी तस्वीर 6 अप्रैल, 2019 की होनी चाहिए. ये मैच चेन्नईमें हुआ था. मेज़बान चेन्नई ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था. तय ओवरों मेंचेन्नई ने 160 रन बनाए थे, वहीं पंजाब की टीम 138 रन ही बना सकी थी. चेन्नई ने येमुकाबला 22 रनों से जीता था. बहरहाल, अभी IPL बाकी है और लोगों का जोश भी. तैयाररहें ऐसे ही नायब तरीकों के लिए...:)--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- बेगूसराय के युवा क्या कन्हैया कुमार का समर्थन करेंगे?