इस आईपीएल में एक खिलाड़ी आपको खूब सारे टैटू के साथ दिख रहा होगा. हम हार्दिकपंड्या, शिखर धवन या विराट कोहली की बात नहीं कर रहे हैं. इस खिलाड़ी ने कंधे, हाथ,कलाई, पैर, सीने पर टैटू गुदवा रखे हैं. कहीं मम्मी-पापा का नाम है तो कहीं उनकीतस्वीर. कुछ फेमस वनलाइनर्स हैं. माओरी शैली के भी टैटू गुदवा रखे हैं. नाम है-सूर्यकुमार अशोक यादव. मुंबई इंडियन्स से बतौर बैट्समैन खेल रहे हैं. चेन्नई केखिलाफ मैच में इन्होंने 43 गेंद पर 59 रन बनाए. इस पारी के चलते मुंबई टीम को जीतमिली.अब जब एक इंटरव्यू में सूर्यकुमार से पूछा गया कि आपने इतने सारे टैटू बनवा रखेहैं. अगर आपको किसी सेलेब्रिटी का टैटू बनवाने को कहा जाए तो किसका और कहांबनवाएंगे? सूर्यकुमार का जवाब था- पॉल वॉकर का टैटू राइट हैंड पर. सूर्यकुमार बतातेहैं कि जब उन्हें कोलकाता की टीम ने आईपीएल के लिए चुना तो मम्मी-पापा का नाम हाथपर लिखवाया. इसके बाद आईपीएल 8 में मुंबई इंडियंस में पहली जीत के बाद कंधो परमम्मी-पापा की फोटो भी बनवा लिए.टैटू, टैटू और टैटूसूर्यकुमार 14 सितंबर 1990 को पैदा हुए. फिलहाल आईपीएल मुंबई इंडियंस की ओर से खेलरहे हैं. 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते थे. मुंबई की टिपिकल मिडिलक्लास फैमिली में पैदा हुए सूर्यकुमार बचपन में महाराष्ट्र की सड़कों पर क्रिकेटखेलते थे. पापा को लगा कि लड़का क्रिकेट के प्रति जुनूनी है तो उन्होंने 10 साल कीउम्र में एक क्रिकेट कैंप जॉइन करा दिया. इससे पहले चाचा क्रिकेट सिखाते थे. 12 सालकी उम्र में कोच कामत शॉ को सूर्यकुमार में कुछ अलग दिखा और इस पर एक्स्ट्रा टाइमदेने लगे. इसके बाद वेंगसरकर एकेडमी पहुंचे जहां दिलीप वेंगसरकर से क्रिकेट कीबारीकियां सीखने लगे.11 फरवरी 2010 को पहला लिस्ट ए का मैच खेला और 35 गेंदों में 41 रन बनाए. इसी सालफर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी डेब्यू किया और पहली इनिंग्स में 15 चौके की मदद से 73रन बनाए. 2011-12 रणजी ट्रॉफी में सूर्यकुमार ने 9 मैच खेल करीब 69 की औसत से 754रन बनाए. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में टॉप पर रहे. अपने तीसरे मैच मेंओडीशा के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई और अगले मैच में एक और शतक. अंडर 23 खेलते हुएउन्होंने उसी साल 1000 से अधिक रन बनाए.लिस्ट ए मैच के दौरान बैटिंग करते हुए सूर्यकुमार यादव.आईपीएल में एंट्रीसाल 2011 में पहली बार आईपीएल में चुने गए. मुंबई इंडियंस ने खरीदा. 2011 में एक भीमैच खेलने का मौका नहीं मिला. 2012 में भी मुंबई के साथ बने रहे. इस सीजन के तीसरेमैच में खेलने को आए लेकिन वो दिन सूर्यकुमार का नहीं था. 4 गेंद खेलकर बिना खाताखोले आउट हो गए. फिर पूरे सीजन बेंच पर रहे सिवाय बीच-बीच में फील्डिंग के. 2013में भी पूरे सीजन बेंच पर ही रहे. 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 70 लाख रुपएमें खरीद लिया. 2014 में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे लेकिन कोलकाता की टीमIPL चैंपियनशिप जीत गई थी.गौतम गंभीर के साथ सूर्यकुमार यादव2015 आईपीएल का पहला मैच था. मुंबई ने 168 रन बनाए थे. 169 के टारगेट का पीछा करतेहुए सूर्यकुमार ने 20 गेंदों में नॉटआउट 46 रन बनाए थे. इसमें 5 छक्के शामिल थे.कोलकाता की टीम मैच जीती थी और सूर्यकुमार की खबर न्यूज़पेपर के पहले पन्नों पर थी.जब विवादों में फंसे2017 में सूर्यकुमार विवादों में फंसे. उन्हें इंटर स्टेट टी-20 सीरीज़ में शामिलनहीं किया गया था. नहीं शामिल किए जाने को लेकर एक ट्वीट को उन्होंने रीट्वीट करदिया था. इसके बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. इसके बाद उन्होंने कहा था किउन्होंने वह ट्वीट नहीं किया. एक एजेंसी हैं जो सोशल मीडिया हैंडल करती है और इसमेंउनकी कोई गलती है. इतना सब होने के बाद उन्होंने अपनी गलती मान ली. इसके बाद उन्हेंविजय हजारे ट्रॉफी में शामिल किया गया था.2018 में घरवापसी हुई2018 में सूर्यकुमार की फिर से घरवापसी हुई. मुंबई ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा. इससीजन में 512 रन बनाए. अब तक 8 सीजन खेल चुके सूर्यकुमार का सीजन बेहतर रहा. इससीजन में उन्होंने 4 फिफ्टी लगाए. 2019 में मुंबई ने सूर्यकुमार को अपने साथ बनाएरखा. आईपीएल में इनका स्ट्राइक रेट 132 के पार है. सूर्यकुमार बताते हैं कि वहमहेंद्र सिंह धोनी की तरह कूल बनना चाहते हैं. वह जब भी चेन्नई के लिए या देश केलिए मैच जीतते हैं या फिर खुद अच्छी इनिंग्स खेलते हैं, शांत रहते हैं. गौतम गंभीरको को लेकर सूर्यकुमार कहते हैं- गंभीर से भी काफी कुछ सीखा है. प्रेशर के दौरानकैसे बैटिंग करते हैं. कैसे प्रेशर रिलीज़ करते हैं.सूर्यकुमार ने अब तक 72 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 43 की औसत से 4818 रन बनाएहैं. लिस्ट ए मैच की बात करें तो उन्होंने 77 मैच खेलकर करीब 94 की स्ट्राइक रेट से2000 रन बनाए हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- सैम करन: 7 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा था अपना देश, दादा, पिता और भाई भीहैं क्रिकेटर