The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2019: Suresh Raina becomes the first player in IPL history to score 5000 runs

IPL में सुरेश रैना ने बनाया एक और रिकॉर्ड, नहीं निकलने दिया कोहली को आगे

चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे बड़ा बल्लेबाज़.

Advertisement
pic
23 मार्च 2019 (अपडेटेड: 23 मार्च 2019, 05:03 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल 2019. चेन्नई वर्सेज़ बैंगलोर का मैच. ये इस टूर्नामेंट का पहला मैच था. बैंगलोर टीम अपनी बल्लेबाज़ी ख़तम होने के बाद बहुत ज़्यादा ख़ुश नहीं होगी. टीम मात्र 70 रनों पर ऑल आउट हो गई. पार्थिव पटेल को छोड़कर कोई भी और बल्लेबाज़ डबल डिजिट में भी नहीं पहुंचा. जवाब में बैटिंग करने के लिए आई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुरुआती ढील के बाद थोड़ा ट्रैक पर आई. सुरेश रैना और अम्बती रायडू ने बल्लेबाज़ी संभाली. हालांकि रैना बहुत ज़्यादा रन नहीं बना सके लेकिन टार्गेट इतना छोटा था कि उनके 19 रन भी बहुत काम के थे. अच्छे बात ये थी कि दोनों बल्लेबाज़ों ने 7 ओवर के लगभग कोई भी विकेट गिरने नहीं दिया. सुरेश रैना ने 21 गेंदों में अपने 19 रनों के दौरान एक रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने आईपीएल करियर में 5000 रन पूरे किये. सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. उनके पीछे विराट कोहली हैं जो कि 4954 रन बना चुके हैं. कोहली ने आईपीएल में 155 इनिंग्स खेली हैं जबकि रैना ने 172. इस लिहाज़ से कोहली रैना से जल्दी 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बनते दिख रहे हैं. तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जो कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान हैं और 4493 रन बना चुके हैं.

Advertisement

Advertisement

()