KXIP का 'मिस्ट्री स्पिनर' जिसका सुनील नारायण ने भर्ता बना दिया
कोलकाता की तरफ़ से ओपनिंग करने के लिए आये थे सुनील.
Advertisement

वरुण चक्रवर्ती की कहानी बड़ी मजेदार है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
किंग्स इलेवन पंजाब वर्सेज़ कोलकाता नाइट राइडर्स. आईपीएल 2019 का छठा मैच. खेला जा रहा था ईडेन गार्डन्स में. कोलकाता का दूसरा होम गेम. कोलकाता ने पहला मैच जीता था. इसके हीरो रहे थे आंद्रे रसेल. दूसरे मैच में कोलकाता की टीम को पहले बैटिंग करनी पड़ी. मालूम पड़ा कि ओपनिंग करने के लिए टी-20 की सबसे विध्वंसक जोड़ी में से एक क्रिस लिन और सुनील नारायण की जोड़ी आ रही थी. पंजाब की तरफ़ से दूसरा ओवर फेंकने के लिए आया एक नया लड़का. इसके आने से पहले कहा गया था कि ये एक मिस्ट्री स्पिनर है. नाम है वरुण चक्रवर्ती.
पहले ओवर में मात्र एक रन आया था. इस लिहाज़ से वरुण के लिए स्टेज सेट था. वो अपनी मिस्ट्री बॉलिंग से और भी प्रेशर बना सकते थे. एक-दो विकेट निकाल देते तो सोने पे सुहागा होता. लेकिन हुआ एकदम उलटा. सुनील नारायण ने इस ओवर में 24 रन बनाए. पहली गेंद पर लिन ने सिंगल लेकर उन्हें स्ट्राइक दी थी. यानी पूरे ओवर में 25 रन आये.
सुनील ने वरुण का वेलकम छक्के से किया. अगली गेंद पर ज़ोरदार शॉट मारा लेकिन कैच वरुण से ही छूट गया. इसके बाद एक चौका और फिर लगातार 2 छक्के और भी लगे. वरुण के लिए आईपीएल करियर की शुरुआत एक बुरे सपने जैसी हो गई थी.
Narine says, https://t.co/WvXDLS6B6R
— The Lallantop (@TheLallantop) March 27, 2019

