11 अप्रैल को चेन्नई और राजस्थान के बीच आईपीएल का मैच खेला गया. इस रोमांचक मैचमें चेन्नई ने राजस्थान को हरा दिया. इस मैच में बेन स्टोक्स ने केदार जाधव काजबरदस्त कैच पकड़ा. कैच लेने के बाद स्टोक्स जैसे खुश नज़र आ रहे थे शायद उन्हें भीयकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने यह कैच लपक लिया है. सोशल मीडिया पर कई लोग इस कैचको इस आईपीएल सीजन का सबसे लल्लनटॉप कैच बता रहे हैं. इस कैच को देखकर हमें एक कैचऐसे याद की गई जिसे BBL (बिग बैश लीग) के सीजन 2018 में लिया था. BBL एक टी-20क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे ऑस्ट्रेलिया में खेला जाता है. आइए जानते हैं उस कैच केबारे में जिसे मोइसेस हेनरिक्स ने लिया था. BBL 2018 का दसवां मैच 27 दिसंबर 2018को सिडनी में खेला गया था. इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 130रन बनाए थे. बाद में मेलबर्न बैटिंग को आई और 9 ओवर के बाद मेलबर्न का स्कोर 1विकेट के नुकसान पर 91 रन था. बैटिंग कर रहे थे लेरिन और बॉलिंग पर थे स्टीव ओकैफ़ी. लेरिन ने कवर में शॉट लगाया लेकिन मोइसेस हेनरिक्स ने शानदार कैच लपका था. इसमैच को मेलबर्न ने जीता था. उस शानदार कैच का वीडियो देखिए.Henriques snares incredible catch https://t.co/XEHIYXT3Tx— Munna Tripathi (@MunnaTripathi17) April 12, 2019 इस कैच की खूब तारीफ हुई थी.हाल ही में इस कैच वाले क्षण को विजडन-एमसीसी (मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब) क्रिकेट नेक्रिकेट 2018 की सबसे अच्छी तस्वीर बताई है. इसे एमसीसी फोटो ऑफ दी ईयर का अवॉर्डदिया गया है. [अगर वीडियो चलने में दिक्कत आ रही हो तो उसे अगले टैब में प्ले करकेदेखा जा सकता है.]--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में कीथी मैदान में बहस