IPL का 38वां मैच. कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद. हैदराबाद केकप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर कोलकाता को बैटिंग के लिए बुलाया. कोलकाता की टीमको सुनील नारायण ने धमाकेदार शुरुआत दी. सुनील 8 बॉल में 25 रन बनाकर आउट हुए. इसकेबाद कोलकाता के विकेट लगातार गिरते रहे और टीम जैसे-तैसे 20 ओवर खत्म होने पर 159रन तक पहुंची. 160 रन के टारगेट का पीछा करने आए डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो.दोनों ने आकर खूंटा गाड़ दिया. पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 52 रन पहुंचाया. 10 ओवरके बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 109 रन था. 10वें ओवर में दोनों बैट्समैनने अपने फिफ्टी पूरे किए. डेविड वॉर्नर 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर 67 रन बनाकर आउटहुए. बेयरस्टो ने नॉट आउट 80 रन बनाए. हैदराबाद ने 30 गेंदे रहते ही मैच को जीतलिया.That's that from Hyderabad. The @SunRisers win by 9 wickets with 5 overs tospare.#SRHvKKR pic.twitter.com/rRxwfYqmuU— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2019 सन राइजर्स हैदराबाद की टीम अब तक 9मैच खेल चुकी है. यह मैच जीतकर हैदराबाद ने इस सीजन की पांचवीं जीत हासिल की है.कोलकाता की यह लगातार पांचवी हार है. इस मैच में 131 रन की पार्टनरशिपकरके डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. इन दोनोंबैट्समैन ने मिलकर अब तक 750 से ज्यादा रन बना लिए हैं. इन दोनों ने वॉर्नर और धवनके बीच साल 2016 में हुई 731 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. यह इंटरेस्टिंग है कि टॉप4 की लिस्ट में सभी में डेविड वॉर्नर रहे हैं. ओपनिंग जोड़ी द्वारा एक IPL सीजन मेंसबसे ज्यादा रन वॉर्नर और बेयरेस्टो (2019) 750* रन वॉर्नर और धवन (2016) 731 रनवॉर्नर और धवन (2017) 655 रन वॉर्नर और धवन (2015) 646 रन इस आईपीएल में सबसेज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप के दोनों खिलाड़ी हैदराबाद से हैं. डेविड वॉर्नर517 रन बनाकर टॉप पर हैं और जॉनी बेयरस्टो 445 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं.--------------------------------------------------------------------------------Video: क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे की लव स्टोरी