आईपीएल 2019. मैच था चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच. चेन्नई सुपरकिंग्स टूर्नामेंट में पहली बार टॉप स्पॉट से खिसक के दूसरे नंबर पर आई थी. सबसेऊपर डेल्ही कैपिटल्स आ गई थी. एक वक़्त पर जिस तरह से ये दोनों टीमें खेल रहीथीं, कोई भी नहीं कह सकता था कि ऐसा मुमकिन हो सकता था. लेकिन ऐसा हुआ. महज़ एक दिनके लिए ही. जिस दिन डेल्ही कैपिटल्स सबसे ऊपर गई, अगले ही दिन चेन्नई फिर से सबसेऊपर पहुंच गई. कैसे?हैदराबाद को हरा कर. टीम अपनी आदतानुसार मैच को आख़िरी ओवर मेंलेकर गई और एक गेंद शेष रहते मैच जीत लिया.इस मैच के हीरो रहे शेन वॉटसन. कुल 53 गेंदों में 96 रन बनाए. यानी 181 का स्ट्राइकरेट. और ये सब तबी हुआ जब शेन वॉटसन ने अपना पहला रन 7वीं बॉल पर बनाया था. पहलीबाउंड्री 10वीं गेंद पर मारी थी. आलम ये था कि 31गेंदों में शेन वॉटसन ने 37 रनबनाए थे. यानी अगली 22 गेंदों में वॉटसन ने 59 रन बनाए. 12वें ओवर में संदीप शर्माबॉलिंग करने के लिए आये थे. उस ओवर में कुल 19 रन बने. इसमें से 18 रन वॉटसन ने हीमारे थे. संदीप शर्मा इस वक़्त तक 3 ओवर में 45 रन दे चुके थे. इस पहले उन्हें सुरेशरैना ने जम कर धुना था. खैर, इस ओवर यानी 12वें ओवर के बाद वॉटसन रुके नहीं. इसकेबाद वो रन बनाते चले गए. राशिद खान, जिन्हें कि मारना उतना आसान नहीं होताहै, वॉटसन से एक ओवर में 2 चौके और एक छक्का खा गए. राशिद जब इसके बाद बॉलिंग करनेआये तो अगले ओवर में भी उन्हें वॉटसन ने एक छक्का और एक चौका मारा. वॉटसन फ़ाइनलीआउट हुए 18वें ओवर में. उन्हें भुवनेश्वर ने अपनी बाउंसर पर आउट किया. वॉटसन अपनीएक और आईपीएल सेंचुरी से मात्र 4 रन पीछे रह गए. इससे पहले वॉटसन ने आईपीएल में जोसेंचुरी मारी थी वो आईपीएल के पिछले सीज़न यानी साल 2018 के फाइनल में मारी थी. उसवक़्त भी जो टीम सामने थी, वो थी सनराइज़र्स हैदराबाद. उस रोज़ वॉटसन ने कुल 117 रनबनाए थे और चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी.शेन वॉटसन (AP)मंगलवार को खेले गए मैच में हालांकि वॉटसन ने जिस तरह की शुरुआत की थी, ऐसा लग नहींरहा था कि उनकी इनिंग्स लम्बी चलेगी. पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने उन्हेंपरेशान कर के रख दिया था. 3 मौकों पर वॉटसन को हवा भी नहीं लगी थी कि गेंद आख़िर गईकहां से और कैसे. पहला ओवर मेडेन था. चेन्नई का पहला रन असल में मैच की 11वीं गेंदपर आया था. इसका प्रेशर दोनों ही ओपनर्स पर साफ़ दिखाई दे रहा था और इसी के चलते रनचुराने के फेर में फ़ाफ़ डु प्लेसी रन आउट हो गए.अब एक बात और. बात वॉटसन की क़िस्मत की. वो किस्मत जो मैच में पूरी तरह से उनके साथथी. और इसका सबूत था उनका छूटा कैच जो कि हैदराबाद के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो नेछोड़ा. जॉनी के लिए इस लिहाज़ से ये ख़राब मैच रहा क्यूंकि पहली इनिंग्स में बैटिंगकरते हुए उन्होंने एक भी रन नहीं बनाए थे. हालांकि डेविड वॉर्नर के साथ वो इस सीज़नके बेस्ट ओपनिंग जोड़ी का एक हिस्सा बने हुए हैं. तो बात उस छूटे कैच की. 9वें ओवरमें संदीप शर्मा की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने वॉटसन का कैच छोड़ा. ऑफ़ स्टंप के बाहरफ़ुल लेंथ फ़ेंकी गई गेंद को वॉटसन सीधा मारने गए और बॉल ने बैट के किनारे को छूकरविकेट के पीछे का रास्ता पकड़ लिया. लेकिन बेयरस्टो ने पीछे उन्हें ड्रॉप कर दिया.इसके बाद वॉटसन ने हैदराबाद को कोई मौका नहीं दिया और सीधे 96 रनों पर रुके.Watto knock 👌👌#CSKvSRHpic.twitter.com/ToSgTBCJjc— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2019वॉटसन के अलावा सुरेश रैना ने भी अच्छा चिप इन किया और 24 गेंदों में 38 रनबनाए. चेन्नई सुपर किंग्स ने एक गेंद रहते ये मैच जीत लिया और इसके साथ ही 2019 केआईपीएल में प्ले ऑफ़ में जाने वाली वो पहली टीम बन गई है. अब उसकी कोशिश यही रहेगीकि वो पहले दो स्पॉट्स में से एक पर बरक़रार रहे जिससे एलिमिनेशन का ख़तरा उस पर कमहो.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- IPL 2019 में अभी तक चार बार हो गया कि गेंद स्टंप्स पर लगी मगर बेल्स नहींगिरीं