वो साल दूसरा था, ये साल दूसरा है. साल 2012 में मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के एक मैच के बाद शाहरुख़ खान की सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ अच्छी खासी झड़पहुई थी. इसके बाद मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में 5 सालोंके लिए बैन कर दिया था. 2016 में इस पूरे मामले कि इन्क्वायरी बंद हुई थी. पुलिस नेअपनी रिपोर्ट में लिखा कि शाहरुख़ खान ने शराब नहीं पी हुई थी. साल 2015 में शाहरुखपर लगा बैन भी हटा लिया गया था. शाहरुख़ ने अपने बचाव में कहा था कि मुंबई क्रिकेटअसोसिएशन के एक अधिकारी ने उनसे बदतमीज़ी से बात की थी और उस वक़्त शाहरुख़ के साथ कुछबच्चे भी मौजूद थे. वहीं मुंबई क्रिकेट असोसिएशन का कहना था कि शाहरुख़ ने उन्हींबच्चों के सामने गालियां बकी और झगड़ा किया. ऑडियो क्लिप्स में एक आवाज़ सुनाई दी"यहीं गाड़ दूंगा @#$*!" इस बारे में शाहरुख़ ने कहा कि ये उनकी आवाज़ नहीं थी. सालबदला और आया 2019. मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का ही मैच. इस बार ईडेनगार्डन्स में. शाहरुख़ खान की टीम इस मौके पर भी मैच जीत गई थी. मैच ख़त्म होने केबाद टीम मैदान का एक चक्कर काट रही थी. शाहरुख़ भी साथ में थे. जब वो वापस जाने लगेतो उन्हें एक लड़का मिला. व्हील चेयर पर. वो लड़का शाहरुख़ का और केकेआर का फैन था.शाहरुख़ को देखकर काफ़ी एक्साइटेड था और ये साफ़ दिखाई दे रहा था. शाहरुख़ ने उस लड़केसे मुलाक़ात की और उससे कहा कि अब वो उससे अगले साल मिलेंगे. इस लड़के की भी कहानीहै. ये है हर्शुल गोयनका. हर्शुल को सेरीब्रल पैल्सी है. इसकी वजह से हर्शुल व्हीलचेयर पर रहते हैं और उनके शरीर की क्षमताओं पर असर पड़ा है. हर्शुल साल 2014 सेकोलकाता में होने वाले मैचेज़ कभी भी मिस नहीं करते हैं और अपनी मां रजनी के साथ आतेहैं. हर्शुल को मैच के टिकट्स शाहरुख़ खान ही पहुंचवाते हैं. साल 2018 में गौतमगंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स का साथ छोड़कर दिल्ली का साथ पकड़ा था. गंभीर ने उसवक़्त हर्शुल की तस्वीरों के कोलाज को एक टीशर्ट पर प्रिंट करवा कर उसकी तस्वीरट्वीट की थी. गंभीर हर्शुल को बॉस बुलाते हैं. गंभीर ने ये भी कहा था कि वो चाहतेहैं कि हर्शुल दिल्ली की टीम को सपोर्ट करने लग जाएं. उन्होंने हर्शुल को डेल्हीडेयरडेविल्स की टीशर्ट भी भेजी थी.KKR's Super Fan Harshul 'Boss' Goenka with his KKR shirt. He continues to amazeand inspire me. See u soon bro!!! pic.twitter.com/LJLhSyAFqH— Chowkidar Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 8, 2016 गंभीर का हर्शुल के लिएलिखा फ़ेसबुक पोस्ट:--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली