आईपीएल का 21वां मैच. राजस्थान रॉयल्स वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स. राजस्थान नेपहले बैटिंग करते हुए 139 रन बनाए. कोलकाता ने कसी हुई बॉलिंग की लेकिन यहां हमपूरे मैच की बात नहीं करेंगे. हम सुनील नारायण पर फोकस करेंगे. सुनील ने इस मैच में4 ओवर की बॉलिंग की और महज़ 22 रन दिए. विकेट न ले सकने वाले सुनील ने शानदार बैटिंगकी. ओपनिंग को आए सुनील को इनिंग्स के दूसरे ओवर में बैटिंग का मौका मिला. बॉलिंगपर आए कृष्णप्पा गौतम. इस ओवर में सुनील ने स्कोर बराबर कर दिया. स्कोर बराबर करदेने का मतलब यह है कि सुनील ने जितने रन 4 ओवर में दिए थे उतने रन एक ही ओवर मेंबना दिए. इस ओवर में सुनील ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया. नवें ओवर में जब सुनील आउटहुए उस वक्त तक वह 25 गेंदों में 47 रन बना चुके थे और अपना काम बखूबी निभा चुकेथे.4⃣0⃣6⃣4⃣4⃣4⃣ 👊💥Can't hear the crowd after that flying start from @SunilPNarine74 🚀#RRvKKR#VIVOIPL #KKRHaiTaiyaar pic.twitter.com/4SVf5mUooW — KolkataKnightRiders(@KKRiders) April 7, 2019 कोलकाता ने इस मैच को 37 गेंद और 8 विकेट रहते ही जीतलिया. इस जीत के साथ कोलकाता पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. कोलकाताने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेल 4 जीते हैं. इस आईपीएल में सुनील अब तक 4 मैच खेलचुके हैं. 3 इनिंग्स में अब तक 81 रन बना चुके हैं. विकेट सिर्फ 1 ही ले सके हैं.आईपीएल के 2018 सीजन में सुनील करीब 190 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए थे और27.47 की औसत से 17 विकेट चटकाए थे. आईपीएल 2018 में शानदार खेल दिखाने के लिएउन्हें 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज़' का ख़िताब दिया गया था.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- IPL 2019: विराट कोहली की शानदार बैटिंग और 200+ स्कोर के बाद आंद्रे रसलने भरा RCB में भूसा