11 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया. राजस्थानने पहले बैटिंग करते हुए 151 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम आख़िरीगेंद तक गई और मैच जीता. आख़िरी ओवर में चेन्नई को मैच जीतने के लिए 18 रन चाहिए थे.इस ओवर की पहली और आख़िरी गेंद पर छक्का लगा. आख़िरी गेंद पर चेन्नई को जीतने के लिए4 रन चाहिए थे. स्टोक्स ने क्रीज़ के कोने पर गेंद फ़ेंकी लेकिन बॉल काफ़ी बाहर थी औरवाइड दी गई. चेन्नई को एक और बॉल मिली और उन्हें जीत के लिए 3 रन चाहिए थे. सैंटनरने आख़िरी गेंद पर छक्का जड़ दिया. आइए जानते हैं इस जीत के बाद क्रिकेट एक्सपर्टक्या कह रहे हैं- सौरव गांगुली ने कहा- आईपीएल क्या टूर्नामेंट है .... अविश्वसनीयमैच हो रहे हैं...कल मुंबई और अब चेन्नई.. इससे बेहतर सिर्फ वर्ल्ड कप है.What a tournament this IPL is .... unbelievable matches ... yesterday mumbai andnow CSK ..only better competition is the World Cup— Sourav Ganguly (@SGanguly99) April 11, 2019 इरफ़ान पठान ने ट्वीट करके लिखा-लास्ट ओवर ड्रामेटिक था. सब कुछ देख लिया.Dramatic last over that. Seen it all #CSKvsRR— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 11, 2019 न्यूज़ीलैंड के धाकड़ बैट्समैन रॉसटेलर ने कहा- सैंटनर ने शानदार बैटिंग की.How good Mitch Santner 🏄🏻♂️👏👏👏. #IPL2019— Ross Taylor (@RossLTaylor) April 11, 2019 आकाश चोपड़ा ने लिखा- लिजेंड्री.चेन्नई बॉस है. धोनी से बड़ा रॉकस्टार IPL में नहीं देखा गया है.Legendary. #CSK is BOSS. Dhoni’s the biggest rock star #IPL has ever seen.....#RRvCSK— Aakash Chopra (@cricketaakash) April 11, 2019 साउथ अफ्रीका के एल्बी मोर्कल नेकहा- अविश्वसनीय खेल.Unbelievable game.. @ChennaiIPL— Albie Morkel (@albiemorkel) April 11, 2019 हर्षा भोगले ने लिखा- चेन्नई अपनारास्ता खोज़ लेती है. या दूसरे उनके लिए रास्ता बना देते हैं.#CSK just find a way. Or others find a way for them!— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 11, 2019 संजय मांजरेकर ने ट्वीट करते हुएलिखा- आईपीएल ज़िंदाबाद! टी 20 क्रिकेट ज़िंदाबाद!Long live the IPL, long live T20 cricket! 👏👏👏🙏🙏🙏#CSKvRR— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) April 11, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- CSK vs RR: आख़िरी ओवर में क्यों एक नो बॉल पर गुस्साए धोनी?