आईपीएल 2019. 17वां मैच जो कि खेला जा रहा था चिन्नास्वामी मैदान में. रॉयलचैलेंजर्स बैंगलोर जो कि अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी थी, आईपीएल के इस सीज़न मेंअभी भी जीत से कोसों दूर है. उसके सामने थी कोलकाता नाइट राइडर्स. केकेआर ने टॉसजीता और पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला लिया. बैंगलोर की टीम बैटिंग करने के लिए आई और200 रनों के पार जाकर रुकी. रुकी भी तो इसलिए क्यूंकि 20 ओवर पूरे हो गए थे. विराटकोहली और एबी डिविलियर्स ने बैट के साथ मेजर कंट्रीब्यूशन दिया और 10 रन प्रति ओवरसे भी ऊपर के रेट रन बने. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 गेंद बचे रहते हुएमैच जीत लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की इस शानदार जीत और बैंगलोर की एक और हार सेजो कुछ भी पॉइंट्स मिले, देखते हैं:1. आंद्रे रसलरसल ने पिछले तीन मैचों में जो बैटिंग की है, वो देख लेते हैं - हैदराबाद के ख़िलाफ़19 गेंदों में 49 रन, पंजाब के ख़िलाफ़ 17 गेंदों में 48 रन और दिल्ली के ख़िलाफ़ 28गेंदों में 62 रन. इस मैच में यानी आईपीएल के अपने चौथे मैच में रसल ने बनाए 13गेंद में 48 रन. आंद्रे रसल जब आये तो केकेआर को जीतने के लिए 24 गेंदों में 67 रनचाहिए थे. आख़िरी के 3 ओवर में जीतने के लिए 53 रन चाहिए थे और आंद्रे रसल 2 गेंदोंमें 1 रन बनाकर खेल रहे थे. 18वें ओवर से रसल ने मारना शुरू किया और तब तक नहींरुके जब तक केकेआर जीत चुकी थी. 19वें ओवर में रसल ने 5 गेंदें खेली और पांचोंगेंदें बाउंड्री के पार गई. इस ओवर में कुल 29 रन आये. 2 ओवर में 30 का टार्गेट 1ओवर में लगभग अचीव कर लिया गया था. 1 रन की ही कसर बची थी जिसे अगले ओवर की पहली हीगेंद पर स्कोर कर लिया गया. मैन ऑफ़ द मैच आंद्रे रसल ही रहे. अपने 4 मैचों में 3मैन ऑफ़ द मैच ले चुके हैं.2. कोहली की बैटिंगविराट कोहली मैच में पहले बैटिंग करने आये. आरसीबी के ओपनर वही हैं. अपनी पहली हीगेंद पर उन्होंने जिस तरह से एक कमाल की कवर ड्राइव मारी, ये मालूम चल गया था किकोहली के साथ फॉर्म का कोई भी मसला नहीं है. इसके बाद उन्होंने एक अच्छी इनिंग्सखेली. एक वक्त पर लग रहा था कि वो सेंचुरी मार देंगे लेकिन फिर उनकी इनिंग्स कोकुलदीप यादव ने एक शानदार कैच से रोका. कोहली ने अपनी इनिंग्स में कई क्लासिक शॉट्सखेले. ऐसे शॉट्स टी-20 में अक्सर देखने को नहीं ही मिलते हैं लेकिन कोहली इनकन्वेशनल शॉट्स के साथ भी तेज़ रन्स बनाने में कामयाब हो जाते हैं. कोहली को एबीडिविलियर्स का भी अच्छा साथ मिला. डिविलियर्स ने 32 गेंद में 63 रन बनाए. कोहली केसाथ एबी की पार्टनरशिप 56 गेंदों में 108 रन की रही.3. चाहल की बॉलिंग200 रन से ऊपर के टार्गेट को पार करने के बाद भी बैंगलोर का एक बॉलर है जिसके बारेमें बात की जाएगी. युजवेंद्र चाहल. 4 ओवर में सिर्फ़ 24 रन और 1 विकेट. इस लिहाज़ सेये भी समझा जा सकता है कि बाकी के बॉलर्स को कितनी पिटाई झेलनी पड़ी होगी. चाहल नेपेस को अच्छा मिक्स किया और बॉल को कई मौकों पर हवा में भी छोड़ा. उन्हें मारना बेहदमुश्किल दिखाई दे रहा है. मैच के शुरुआती हिस्से में क्रिस लिन कह रहे थे कि मैदानमें ओस गिरेगी और दूसरी इनिंग्स में बैटिंग करना आसान होगा लेकिन चाहल को देखकर ऐसालग ही नहीं रहा था. ऐसा लग रहा था जैसे वो कोई दूसरी ही बॉल से बॉलिंग कर रहे थे जोग्रिप कर के आ रही थी और जिसे मारने में दिक्कत मालूम दे रही थी. लेकिन आरसीबी इसकाभी कोई फ़ायदा नहीं उठा पाई और आख़िरी ओवर्स में उन्हें रसल के कोप का शिकार होनापड़ा. पॉइंट्स टेबल में केकेआर दूसरे नंबर पर है. उसके 4 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं.आरसीबी सबसे नीचे है. अभी भी अपने खाते में एक भी जीत नहीं लिखवा पाई है.