आईपीएल 2019. मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ कोलकाता नाइट राइडर्स. कोलकाता ने पहले बैटिंगकी और ईडेन गार्डन्स में धुआं भर दिया. आंद्रे रसल ने 40 गेंदों में 80 रन मारे.इससे पहले क्रिस लिन और शुभमन गिल ने भी बड़े स्कोर बनाए. कोलकाता ने कुल 232 रनोंका स्कोर बनाया. मुंबई इंडियन्स जब इस स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी तो उसकीशुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. उसके पॉवरप्ले के अंदर 2 विकेट्स खो दिए. यहां हमदूसरे विकेट की बात करेंगे. रोहित शर्मा का विकेट. मुंबई इंडियन्स के कप्तान काविकेट. बॉलिंग कर रहे थे हैरी गर्नी. अपनी पहली 2 गेंदों पर 1 रन देने वाले गर्नीने तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को एलबीडब्लू आउट किया. अपील हुई और अम्पायर ने फ़ैसलाकोलकाता के पक्ष में दिया. रोहित शर्मा बहुत श्योर तो नहीं दिख रहे थे लेकिनउन्होंने रिव्यू लिया. मालूम पड़ा कि गेंद लेग स्टंप को छूती हुई बाहर जा रही थीइसलिए अम्पायर्स कॉल के दम पर रोहित शर्मा आउट क़रार दिए गए. चूंकि मामला अम्पायर्सकॉल का था इसलिए इसमें दोनों फ़ैसले संभव थे. अगर अम्पायर ने नॉट-आउट दिया होता औरकोलकाता नाइट राइडर्स ने रिव्यू लिया होता तो नॉट-आउट ही रहता. यानी सब कुछ अम्पायरने क्या कहा, इस अपर डिपेंड कर रहा था. ऐसे में जब रोहित शर्मा रीप्ले के बाद मैदानसे बाहर जाते वक़्त अम्पायर को क्रॉस करने लगे तो उन्होंने उनसे कुछ कहा और अपनीनाराज़गी जाहिर करते हुए बल्ला स्टंप्स में मार दिया. इससे गिल्लियां गिर गईं औरस्टंप्स की लाइट जल उठी. क्रिकेट में इसे अनुशासन तोड़ना कहा जाता है और अम्पायर केफैसले पर इस तरह से विरोध जताने को बहुत ही सीरियसली लिया भी जाता है. ऐसे में ज़रूरही रोहित शर्मा पर कोई न कोई कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है.pic.twitter.com/CGIKmqJN7r— Cricket Lover (@Cricket50719030) April 28, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली