आईपीएल 2019. मैच था डेल्ही कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच. आरसीबी कीये कोशिश थी कि वो किसी तरह से पॉइंट्स टेबल की फर्श से ऊपर उठे और अपने सभी मैचजीतकर प्ले-ऑफ़ में पहुंच सके. लेकिन होनी को ये मंज़ूर नहीं था और बैंगलोर की टीमदिल्ली से हार गई. अब हुआ ये है कि इस जीत के साथ ही दिल्ली और चेन्नई दोनों हीटीमें प्ले-ऑफ़ के लिए पक्की हो गई हैं. मुंबई इंडियन्स लगभग पक्की है. मामला चौथेस्पॉट के लिए फंसा हुआ है. खैर, फ़िलहाल हम बात करेंगे ऋषभ पंत की. ऋषभ पंत को हालही में अनाउंस की गई वर्ल्ड कप की टीम के 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह नहीं मिलीहै. लेकिन वो आईपीएल में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. इतवार को हुए पहले मैच मेंदिल्ली के होम ग्राउंड पर ऋषभ पंत ने दो अच्छे कैच पकड़े. उन्होंने सबसे पहले तोअमित मिश्रा की गेंद पर 13वें ओवर में क्लासेन का कैच पकड़ा. क्लासेन ने बॉल को कीपरके सर के ऊपर से मारने की योजना बनाई हुई थी. उन्होंने रैम्प शॉट खेलने के लिएबल्ला अड़ाया लेकिन गेंद टर्न हुई और उनके बैट से लगकर उनके हेलमेट पर जा लगी. इसकेबाद गेंद हवा में उठ गई और लेग साइड में कुछ दूर जा रही थी. ऋषभ पंत विकेट्स केपीछे से भागे और फ़ुल-लेंथ डाइव मारकर उन्होंने कैच पकड़ा.Bat, Helmet https://t.co/7tOcFrLhKc via @ipl— The Lallantop (@TheLallantop) April 29, 2019 इसके बाद दूसरा कैच 19वें ओवर मेंपकड़ा. इस बार बैटिंग कर रहे थे गुरकीरत सिंह. ईशांत शर्मा ने एक फ़ुल लेंथ गेंदफ़ेंकी जो कि ऑफ स्टंप के बाहर थी. गुरकीरत ने बल्ला भांजा लेकिन बल्ले का किनारा हीगेंद से कांटेक्ट में आया. बॉल विकेट्स के पीछे चल पड़ी. तेज़ स्पीड में. लेकिन बीचमें आ गए ऋषभ पंत जिन्होंने अपनी पूरी देह हवा में उछाल कर गेंद को लपका. इसी कैचसे ईशांत शर्मा के टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे हुए. Pouch it like Panthttps://t.co/tE5RByHDdo via @ipl — The Lallantop (@TheLallantop) April 29, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- पहली बार वर्ल्ड कप खेलने जा रही अफगानिस्तान ने अपनी टीम का एनाउंस करदिया है