ऐड में ऋषभ पंत ने धोनी को चैलेन्ज किया था, मैच में धोनी की नकल उतारी
मुंबई इंडियन्स के ख़िलाफ़ शानदार इनिंग्स.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल 2019 का तीसरा मैच. मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ डेल्ही कैपिटल्स. मैच में पहले दिल्ली से आई टीम ने बैटिंग की. टॉस मुंबई ने जीता था. इनिंग्स ख़त्म हुई तो यकीनन रोहित शर्मा अपने फ़ैसले पर शक कर रहे होंगे. डीसी ने 200 का आंकड़ा पार किया और मुंबई को 214 का टार्गेट दिया.
डेल्ही के इस बड़े स्कोर में सबसे बड़ा हाथ था ऋषभ पंत का. पंत ने 27 गेंदों में 78 रन बनाए. इस दौरन उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के मारे. यानी 288 का स्ट्राइक रेट. पिछले साल दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए दोनों मैचों में दिल्ली ही जीती. ऋषभ पंत ने दोनों मैचों में अच्छे रन बनाए थे. ऋषभ पंत ने इस बार भी वही फॉर्म जारी रखी है. और मुंबई उनका फेवरिट शिकार मालूम दे रहा है.
पंत ने सॉलिड बैटिंग करते हुए लगातार रन बनाये. बीच में कोई भी ऐसा मौका नहीं दिखा जब उनका गेम रुका हो या फिर अंधी-चुक्की वाले शॉट्स लगते दिखे हों. क्लीन हिटिंग. एक शॉट तो स्टैंड्स में तीसरे टियर में जाकर गिरा.
अपनी इस इनिंग्स के दौरान ऋषभ पंत ने एक मौके पर हेलिकॉप्टर शॉट मारा. जसप्रीत बुमराह उनके सामने बॉलिंग करने आये और उनकी पहली ही गेंद पर पंत ने स्क्वायर लेग बाउंड्री पर छक्का जड़ दिया.
इसे देखते ही उस ऐड की याद आई जिसमें ऋषभ पंत ने धोनी को लगभग चैलेन्ज करते हुए कहा था कि भले ही धोनी उनके गुरु रहे हों लेकिन वो मैच में धोनी की टीम पर ऐसे बरसेंगे कि कैप्टन कूल, कूल नहीं रह पाएंगे. ;)Pant pulls off an MSD-isque helicopter shot via @iplhttps://t.co/Yd5zmdk7o2
— The Lallantop (@TheLallantop) March 24, 2019

