डेल्ही कैपिटल्स को अपनी 36 गेंदों पर 78 रनों की पारी से जितवाने वाले ऋषभ पंत इसवक्त सातवें आसमान पर हैं. इस जीत से दिल्ली पॉइंट टेबल में नंबर एक पर पहुंच गईहै. ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है. मगर जब बात वर्ल्डकप की आती है तो ऋषभ पंत का चेहरा मुरझा जाता है. उन्हें वर्ल्ड कप टीम में नहींरखा गया है. पंत का बल्ला लगातार चला है मगर उनकी शॉट सलेक्शन के लिए काफी आलोचनाहुई है. ऐसे में मैच जिताऊ साबित हो रहे पंत से उनके वर्ल्ड कप के सपनों के बारेमें पूछा गया तो पंत का दर्द बाहर आ गया. ऋषभ पंत बोले- डेल्ही कैपिटल्स इस वक्तटॉप पर पहुंच गई है फिर भी दिमाग में वर्ल्ड कप सलेक्शन ही है. अच्छा लगता है जबआपकी टीम अच्छा करती है मगर मैं ये झूठ भी नहीं बोलूंगा कि मेरे दिमाग में वर्ल्डकप का कोई ख्याल नहीं आता है. मगर मैं ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं. बस अपना काम कररहा हूं." ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय में रखा गया है. मगर टीम के कोचरिकी पोंटिंग का भी बयान कल के मैच के बाद आया है कि इंडिया की वर्ल्ड कप टीम मेंपंत को जगह मिलनी चाहिए थी. "वर्ल्ड कप टीम में न लिए जाने से ऋषभ निराश थे क्योंकिइनका टीम में होना जरूरी था. इंग्लिश कंडीशन्स में पंत काफी अच्छा कर सकते हैं.इंडिया ने इन्हें टीम में न लेकर बड़ी गलती की है. ऋषभ पंत में वो माद्दा है कि वोआगे तीन-चार वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. पंत अलग ही तरह के खिलाड़ी हैं और वो रुकनेवाले नही हैं."--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-