The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2019: Rishabh Pant destroys Mumbai Indians with his 27 ball 78

ऋषभ पंत ने ऐसा तोड़ा कि रोहित और युवराज सर पकड़ के खड़े हो गए

पिछले IPL की लय अभी भी बरकरार.

Advertisement
pic
24 मार्च 2019 (अपडेटेड: 24 मार्च 2019, 06:01 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ डेल्ही कैपिटल्स. आईपीएल 2019 का तीसरा मैच. दोनों टीमें पिछले टूर्नामेंट में प्ले-ऑफ़ के दर्शन नहीं कर पाई थीं. हालांकि दिल्ली ने सभी को इम्प्रेस ज़रूर किया था. पिछला टूर्नामेंट ही वो था जिसमें शुरुआती मैचों के बाद गौतम गंभीर ने कप्तानी और टीम में अपनी जगह, दोनों छोड़ दी थीं. इसके बाद श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने कमा दिखाते हुए टीम को कई मैच जिताए. अगर दिल्ली की टीम शुरुआत में इस कदर लड़खड़ाई न होती तो यकीनन वो प्ले-ऑफ़ में होती. मुंबई की टीम कभी भी टूर्नामेंट में दिखी ही नहीं और उसका इस्तेमाल टीमों ने आगे बढ़ने के लिए किया. पिछले साल दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए दोनों मैचों में दिल्ली ही जीती. ऋषभ पंत ने दोनों मैचों में अच्छे रन बनाए थे. ऋषभ पंत ने इस बार भी वही फॉर्म जारी रखी है. पंत ने मुंबई के ख़िलाफ़ ताबड़तोड़ बैटिंग की और 27 गेंद में 78 रन बना दिए. 7 चौके और 7 छक्के. यानी 288 का स्ट्राइक रेट. पंत ने सॉलिड बैटिंग करते हुए लगातार रन बनाये. बीच में कोई भी ऐसा मौका नहीं दिखा जब उनका गेम रुका हो या फिर अंधी-चुक्की वाले शॉट्स लगते दिखे हों. क्लीन हिटिंग. एक शॉट तो स्टैंड्स में तीसरे टियर में जाकर गिरा. मैच से अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे 17 साल के रसिख सलाम ने अपने पहले 3 ओवर में 21 रन दिए थे. लेकिन पंत ने उन्हें ऐसा धुना कि आख़िरी ओवर में 21 रन चले गए. इसके बाद रसिख का फ़ाइनल फ़िगर रहा 4 ओवर में 42 रन.

Advertisement

Advertisement

()