आईपीएल 2019. 22वां मैच. सनराइज़र्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच. पंजाबने ये मैच 6 विकेट्स से जीत लिया. टॉस भी पंजाब ने ही जीता था और अपने होम ग्राउंडपर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला लिया. इसके बाद उन्होंने टाइट बॉलिंग की और हैदराबादको रन बनाने का मौका ही नहीं दिया. हैदराबाद ने अपने तय 20 ओवर में 150 रन बनाए. इसदौरान उनके 4 विकेट्स गिरे. इस लिहाज़ से उनकी बैटिंग थोड़ी सी ढीली रही. उन्हें हाथखोलने के बहुत मौके नहीं मिले. ऐसा हम पिछले 2-3 मैचों से देखते हुए आ भी रहे हैं.खैर, पंजाब ने बैटिंग करनी शुरू की और क्रिस गेल जल्दी ही आउट हो गए. लेकिन इस टीमका दूसरा ओपनर यानी केएल राहुल आख़िरी तक क्रीज़ पर मौजूद रहे और किंग्स इलेवन पंजाबने 1 गेंद रहते ये मैच जीत लिया. पंजाब की जीत और हैदराबाद की हार के पीछे की वजहेंदेखते हैं:1. पॉवरप्ले में पंजाब की बॉलिंगपंजाब ने पॉवरप्ले में शानदार बॉलिंग की. जैसा कि हम शनिवार से देखते आ रहे हैं किपहले बैटिंग करने वाली टीमें अपने पॉवरप्ले में रन्स काफ़ी कम बना पा रही हैं. यहीकाम आज भी हुआ. राजस्थान ने अपने पिछले मैच में 6 ओवर्स में सिर्फ़ 28 रन बनाए थे.आज हैदराबाद ने 27 रन बनाए. हैदराबाद को ये स्लो शुरुआत खल गई. डेविड वॉर्नर जो किकमाल की फॉर्म में हैं, पॉवरप्ले का ज़रा भी फ़ायदा नहीं उठा पाए. पॉवरप्ले ख़त्म होनेपर वॉर्नर 17 बॉल में 9 रन बनाकर खड़े थे और विजय शंकर 13 गेंदों में सिर्फ़ 9 रन.ओपनिंग बैट्समैन बेयरस्टो को मुजीब-उर-रहमान पहले ही कैच आउट करवा चुके थे. इसी ओवरमें 8 रन आये थे जो कि पॉवर प्ले का सबसे बड़ा ओवर था. ये हैदराबाद की लचर शुरुआतबताता है.2. केएल राहुलकेएल राहुल. एककंट्रोवर्सी के बाद वापसी हो रही है. वर्ल्ड कप स्लॉट लाइन पर है.बहुत कुछ दिमाग में चल रहा होगा. ऐसे समय में आईपीएल में शानदार खेल रहे हैं. 5मैचों में तीसरा 50+ स्कोर है. इससे पहले उन्होंने चेन्नई के ख़िलाफ़ पचासा मारा था.केएल राहुल ने नाबाद 71 रन बनाए. ये 53 गेंदों में बने और यही रन पंजाब की इनिंग्सकी नींव बने. इस दौरान केएल राहुल ने 1 छक्का और 7 चौके मारे. केएल राहुल कहते भीहैं कि जब वो आरसीबी में थे तो प्रेशर लेने के क्रम में वो काफ़ी नीचे आते थेक्यूंकि वहां कोहली, डिविलियर्स, गेल जैसे प्लेयर्स थे. लेकिन जबसे वो पंजाब मेंआये हैं, उनपर खूबजिम्मेदारियां हैं और ऐसे में उन्हें खेलने में मज़ा आता है.हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में वो थोड़े ढीले दिख रहे थे लेकिन फ़िलहाल वो खूबएन्जॉय करते हुए खेलते दिख रहे हैं. केएल रौह्ल ने मयंक अग्रवाल के साथ 114 रनों कीपार्टनरशिप भी बनाई. पॉइंट्स टेबल तक अगर पहुंचेंगे तो मालूम पड़ेगा कि किंग्स इलेवनपंजाब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. यानी नुकसान मुंबई को हुआ है जो कि टॉप 4 से हटकरपांचवे नमबर पर खिसक गई. पंजाब के 6 मैचों में 8 पॉइंट्स हो गए हैं. सनराइज़र्सहैदराबाद अब भी टॉप 4 में है और उसके 6 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो देखिए-