अंपायर की गलती से गुस्साए कोहली क्या बोले?
गुस्से में तमतमा रहे थे.
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल का 12वां सीजन. सीजन का सांतवां मैच. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर वर्सेज मुंबई इंडियंस. दोनों टीम इस सीजन का पहला मैच हार चुकी थी. जीत का खाता खोलने के लिए दोनों टीम उतरी. मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलोर 19.5 ओवर में 181 रन बना चुकी थी. आखिरी गेंद पर मैच जीतने के लिए बेंगलोर को 7 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर थे शिवम दुबे और बॉलिंग एंड पर लसिथ मलिंगा. वही शिवम जिन्हें बेंगलोर ने 5 करोड़ में खरीदा था. ऑक्शन में इनको खरीदने की कोशिश मुंबई ने भी की थी लेकिन बाजी मारी बेंगलोर ने. शिवम 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगा चुके थे. कमेंटेटर्स कह रहे थे कि क्या शिवम आखिरी गेंद पर छक्का लगा मैच को सुपर ओवर तक ले जाएंगे.
फैंस की सांसें अटकी हुई थी. लसिथ मलिंगा ने मिडिल में फुलटॉस बॉल डाली. शिवम ने लॉन्ग-ऑन की ओर ड्राइव लगाया और इसी के साथ बेंगलोर हार गई. लेकिन....
मैच की इस आखिरी गेंद पर मलिंगा का पैर क्रीज़ के बाहर था. अंपायर की नज़र इस पर नहीं पड़ी. मतलब की नो-बॉल थी. अंपायर ने अगर इसे नो बॉल दिया होता तो बेंगलोर को 1 रन मिलता और साथ ही एक फ्री हिट भी. जो कि मैच को पलट सकता था. लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं क्योंकि अंपायर नो बॉल दिया ही नहीं.

आख़िरी गेंद पर मलिंगा की नो बॉल
मैच के बाद एंकर ने जब कोहली से पूछा, क्या आपने आखिरी में जो हुआ उसका रीप्ले देखा? कोहली तमतमा गए. उन्होंने कहा-
वीडियो- IPL 2019: जानिए कहानी आर्किटेक्ट की नौकरी छोड़कर आए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की

हम आईपीएल लेवल का टूर्नामेंट खेल रहे हैं, कोई क्लब क्रिकेट नहीं. आखिरी गेंद पर यह बेतुका फैसला था. अंपायरों को अपनी आंखें खोली रखनी चाहिए. वह नो बॉल थी और करीब एक इंच की. करीबी मैचों में इस तरह के फैसले आते रहे तो मैं नहीं जानता कि क्या होगा. अंपायर को चौकस और सावधान रहना चाहिए था.वीडियो देखिए.
Watch Kohli Furious over No-ball Call from VIVO IPL, 2019 on Hotstar
RCB captain Virat Kohli was livid after television replays showed that the on-field umpire failed to call a no-ball off the last ball of the match against MI in VIVO IPL 2019
वीडियो- IPL 2019: जानिए कहानी आर्किटेक्ट की नौकरी छोड़कर आए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की