The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2019: Ravi Ashwin runs out Joss Butler for moving too far down the non striking end

और इस रन आउट के साथ IPL 2019 में कंट्रोवर्सी की शुरुआत हो गई

आर अश्विन ने अपनी ही बॉल पर किया बटलर को आउट. फिर हुई कहा-सुनी. आप बताइये, ये आउट था या नहीं.

Advertisement
pic
25 मार्च 2019 (अपडेटेड: 26 मार्च 2019, 06:39 AM IST)
Img The Lallantop
अश्विन -बटलर मांकड़ कांड
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल 2019. पंजाब और राजस्थान के बीच मैच. मैच खेला जा रहा था जयपुर में. गेल की शानदार बैटिंग की बदौलत पंजाब की टीम 184 रन बना ले गई. हालांकि गेल कुछ देर और खेल जाते तो मामला 200 के पार पहुंच ही जाता. राजस्थान ने पंजाब को अच्छा रोका. जवाब में बैटिंग करने के लिए उतरी राजस्थान की टीम ने अच्छी शुरुआत की. ओपनिंग पार्टनरशिप 70 रनों के पार पहुंची. 9वें ओवर में पहला विकेट गिरा. एक तरफ़ से जॉस बटलर रन बटोर रहे थे और दूसरी तरफ़ से रहाणे स्ट्राइक रोटेट करने में अडिग विश्वास लेकर खेल रहे थे. लेकिन मामला आया बटलर के आउट होने के वक़्त. 13वां ओवर चल रहा था. गेंद पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के हाथ में थी. बटलर नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े थे. ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के लिए जब अश्विन आये तो बटलर क्रीज़ छोड़कर आगे बढ़ गए थे. अश्विन ने गेंद नहीं फ़ेंकी और वापस आकर स्टंप्स से गिल्लियां उड़ा दीं. अम्पायर से अपील की और अम्पायर ने तुरंत ही मामला टीवी अम्पायर के पास पहुंचा दिया. रीप्ले में मालूम पड़ा कि बटलर सच में क्रीज़ से बाहर थे. बड़ी स्क्रीन पर 'आउट' लिखकर आ चुका था. इधर मैदान पर अश्विन और बटलर के बीच में थोड़ी गरमा-गर्मी हो चुकी थी. बटलर  इस पूरे कार्यक्रम से बहुत ज़्यादा ख़ुश नहीं दिखाई दे रहे थे. वो जब वापस भी जा रहे थे तो कुछ बड़बड़ाते हुए जा रहे थे.

इसके बाद देर रात मशहूर कमंटेटर हर्षा भोगले का भी ट्वीट आया. उन्होंने ट्वीट के ज़रिए अश्विन का समर्थन किया. उन्होंने लिखा:-

अश्विन ने जिस तरह से बटलर को आउट किया उसपर मेरी राय. अश्विन की अपील के बाद ये थर्ड अंपायर के पास गया. उन्होंने रिप्ले को बार-बार देखा और नॉन स्ट्राइक को आउट करार दिया. वे (अंपायर) मैच और नियमों के संरक्षक हैं. इसीलिए अश्विन ने जो किया है वो अंपायर का फैसला था.

इस विकेट के बाद जो विवाद हो रहा है, उससे जुड़ी सारी अपडेट हम आपके पास पहुंचा ही रहे हैं.

Advertisement

Advertisement

()