आईपीएल 2019. 36वां मैच. खेला जा रहा था जयपुर में और मैच था राजस्थान रॉयल्स औरमुंबई इंडियन्स के बीच में. चूंकि दिन शनिवार का था इसलिए मैच दो थे. 37वां मैचखेला गया किंग्स इलेवन पंजाब और डेल्ही कैपिटल्स के बीच. दोनों ही मैचों में चेज़करने वाली टीमें विजेता साबित हुईं. दोनों ने ही अपने-अपने मैच 5-5 विकेट से जीते.मुंबई को राजस्थान ने और पंजाब को दिल्ली ने हराया. पहले मैच की बात करें तो मुंबईएक अच्छा मैच जीत कर आई थी. इस मैच में उसे राजस्थान ने पहले बैटिंग करने के लिएबोला. मुंबई ने शुरुआत अच्छी की लेकिन फिर एक वक़्त ऐसा आया जब उनके ही बैट्समैनउनकी दिक्कत बन गए. सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 34 रन बनाए. इस इनिंग्स कीवजह से मुंबई इंडियन्स सिर्फ़ 161 रन ही बना पाई. हालांकि वो एक अच्छी पार्टनरशिपमें शामिल थे लेकिन उनकी अपनी इनिंग्स ने एक एंड से गेम को काफ़ी स्लो कर दिया जबकिमुंबई बड़े आराम से 180-190 तक जा सकती थी. उनके साथ थे क्विंटन डिकॉक जिन्होंनेशानदार बैटिंग की और 47 गेंदों में 65 रन बनाए. जवाब में इस मैच से ही टीम की कमानसंभालने वाले स्टीव स्मिथ ने बढ़िया इनिंग्स खेली और टीम को एक अच्छी जीत दिलाई.दूसरे मैच में पंजाब की टीम में क्रिस गेल के अलावा और कोई भी अच्छी परफॉरमेंस नहींदिखी. 100 से कुछ ज़्यादा रनों के स्कोर पर जब गेल का विकेट गिरा तो गेल 69 रन बनाचुके थे. ये बताता है कि किस तरह से उनके सिवा और कोई भी रन नहीं बना रहा था. गेलने 37 गेंदों में ये रन बनाए. जवाब में श्रेयस अय्यर की अच्छी इनिंग्स की बदौलतदिल्ली ने ये मैच जीत लिया. इन दोनों मैचों की कुछ अच्छी परफॉरमेंस देखते हैं:1. क्विंटन डिकॉकमुंबई इंडियन्स के लिए अच्छी परफॉरमेंस दे रहे हैं. लगातार. साउथ अफ़्रीका के विकेटकीपर बैट्समैन हैं और इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते थे. इस आईपीएलमें 5 मैचों में 30+ का स्कोर बना चुके हैं और 3 बार 50 का आंकड़ा पार किया है.रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर अच्छीपार्टनरशिप की. विकेट्स के दोनों ओर रन बनाए. धवल कुलकर्णी के एक ओवर में डिकॉक ने18 रन बनाए. उस पूरे ओवर में 19 रन आये. इस दौरान पहली चार गेंदों पर डिकॉक ने 3चौके और फिर एक छक्का मारा. इस ओवर ने मुंबई का रन रेट 4.33 रन प्रति ओवर से 8 रनप्रति ओवर कर दिया था. ये इनिंग का चौथा ओवर था. मुंबई के बाकी बल्लेबाज़ों के बारेमें यहां से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि चौथे ओवर के बाद 17वें ओवर में जाकर ऐसामौका आया जब एक ही ओवर में दो चौके लगे हों. इस बीच कितने ही ओवर बिना बाउंड्री केगए और डिकॉक को छोड़ कोई भी बैट्समैन कम्फर्टेबल नहीं दिखाई दिया. आईपीएल में मुंबईइंडियन्स 10 मैच खेल चुकी है और उस दौरान डिकॉक ने 378 रन बनाए हैं. इस दौरान उनकास्ट्राइक रेट रहा है 137 का और 81 रनों का हाइएस्ट स्कोर है. अपनी फ्रेंचाईज़ी केलिए इस सीज़न में उन्होंने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं.2. श्रेयस गोपालबैंगलोर के क्रिकेटर हैं जो कि राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. साल 2014 मेंमुंबई इंडियन्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था और 2018 में राजस्थान ने 20 लाख रुपयेमें. एक वक़्त था जब आंखों में बैट्समैन बनने का सपना था लेकिन अभी रास्थान केप्रीमियर स्पिन ऑप्शन बने हुए हैं. श्रेयस ने मैच में 4 ओवर फेंके और मात्र 21 रनदिए. उनकी इकॉनमी 6 से भी कम की रही और एक कप्तान के तौर पर आप अपने बॉलर से इससेज़्यादा और कुछ नहीं मांग सकते हैं. उन्होंने दो बड़े विकेट भी लिए. डिकॉक और रोहितशर्मा. दोनों ही ओपनर और रोहित का विकेट तो उन्होंने पॉवरप्ले में ही लिया. पूरेटूर्नामेंट में इकोनॉमिकल बॉलिंग करने के मामले में श्रेयस गोपाल टॉप 10 में शामिलहैं. उन्होंने 9 मैचों में 32 ओवर फ़ेंके हैं और कुल 10 विकेट लिए हैं.3. श्रेयस और धवन की पार्टनरशिपएक दिल्ली का लौंडा और दूसरा मुंबई का कूल डूड. दोनों साथ में दिल्ली के लिए खेलरहे हैं और क्या खूब खेल रहे हैं. धवन जितने भी रन्स बनाते जा रहे हैं इंडियनक्रिकेट के लिए बेहतर है. क्यूंकि वर्ल्ड कप सामने खड़ा है और धवन हमेशा आईसीसीटूर्नामेंट्स के हीरो रहे हैं. श्रेयस अय्यर ने एक अच्छी कैप्टंस इनिंग्स खेली औरजीतने वाला शॉट भी उन्हीं के बल्ले से आया. इन दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए92 रनों की पार्टनरशिप बनाई. दिल्ली का एक ओपनर लगातार फ्लॉप हो हो रहा है. लेकिनअय्यर और धवन इसका कोई लोड नहीं ले रहे हैं और लगातार परफॉर्म कर रहे हैं. दोनों नेआंखें खोल के बैटिंग की और कहीं भी ऊट-पटांग शॉट्स खेलने की कोशिश नहीं की. जब धवनआउट हुए और दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा तो टीम को मात्र 48 रन चाहिए थे. हाथ मेंसाढ़े 6 ओवर थे. ये मैच जीतने के लिए बहुत होता है. हालांकि एक एंड से दिल्ली केविकेट्स गिरते रहे और ऐसे में एक कप्तान के नाते श्रेयस ने इग्ज़ाम्पल सेट करने वालीपारी खेली और अंत तक टिके रहे. शनिवार के मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति भीदेख लेते हैं. चेन्नई, जिसे कि बुड्ढों की टीम कहा जा रहा था, टॉप पर है और इस बातका सबूत पेश कर रही है कि टी-20 भले ही यंग क्रिकेटर्स का खेल कहा जाता हो लेकिन एकस्ट्रेटेजिक माइंड और ढेर सारा अनुभव उन्हें कहां से कहां पहुंचा सकता है. मुंबईइंडियन्स, भले ही मैच हार गई लेकिन दूसरे नंबर पर है और उसके 10 मैचों में 12पॉइंट्स हैं. राजस्थान ने मुंबई को हराया लेकिन अपनी पोज़ीशन बेहतर नहीं कर सकी. 9मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ राजस्थान रॉयल्स टेबल में सेकण्ड लास्ट स्पॉट पर है.डेल्ही कैपिटल्स ने पंजाब को हराया और तीसरे नंबर पर है. 10 मैचों में 6 मैच जीतकरवो मुंबई से नेट रन रेट के मामले में पीछे है. किंग्स इलेवन पंजाब 10 मैचों में 10पॉइंट्स के साथ चौथे स्पॉट पर है.