आईपीएल 2019. एक मज़ेदार गेम. ऐसा गेम जिसमें वो टीमें खेल रही थीं जिन्होंने अब तकएक भी मैच जीता नहीं था. दोनों टीमें 3-3 मैच खेल चुकी थीं. अपने चौथे मैच मेंराजस्थान रॉयल्स ने मैच जीत लिया. यानी राजस्थान ने फ़ाइनली पॉइंट्स टेबल में बोहनीकर ली है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी भी एक भी मैच नहीं जीत पाई है. इस मैच मेंराजस्थान ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला लिया. और ये श्रेयस गोपाल नेपूरी तरह से सही साबित किया. आरसीबी 20 ओवर में मात्र 158 रन बना पाई और राजस्थानने ये मैच 7 विकेट से जीत लिया. मैच राजस्थान के खाते में क्यूं आया और बैंगलोर एकबार फिर क्यूं हारी, देखते हैं:1. गोपाल. श्रेयस गोपालआपकी टीम में एक बॉलर है. उसने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और हेटमायर के विकेटलिए हैं. उसका क्या करेंगे? उसे सोने में तौलेंगे. राजस्थान रॉयल्स में एक स्पिनरहै श्रेयस गोपाल. इन्होंने आज कोहली, डिविलियर्स और हेटमायर के विकेट लिए. आरसीबीके 3 सबसे भयानक बैट्समैन. कोहली को रॉन्ग वन पर श्रेयस ने जो बोल्ड मारा है, यकीनहै कि इस विकेट को वो ज़िन्दगी भर याद रखेंगे. कोहली 25 गेंदों में 23 रन बनाकर आउटहुए. 2015 के आईपीएल के बाद ये पहली बार है जब कोहली ने 7 इनिंग्स में एक भी बार 50या उससे ऊपर का स्कोर नहीं बनाया है. खैर, कोहली के अलावा श्रेयस ने अपनी ही बॉल परडिविलियर्स का कैच लिया. वो 9 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए. इस एक चोट ने आरसीबी कोपूरी तरह से बैकफ़ुट पर भेज दिया था. बैंगलोर की बैटिंग इन्हीं दो बैट्समेन ने इर्दगिर्द घूमती है. इसके बाद श्रेयस गोपाल की आख़िरी चोट हुई उनके तीसरे विकेट के रूपमें. हेटमायर विकेट के पीछे आउट हुए. 9 गेंद में मात्र 1 रन बनाया. यहां आरसीबी के3 विकेट 73 रन पर गिर चुके थे. इसके बाद उनके लिए रन बनाना और भी मुश्किल हो गया औरवो 160 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. मैन ऑफ़ द मैच श्रेयस गोपाल ही रहे. उन्होंने 4ओवर में 1 मेडेन के साथ 12 रन दिए और 3 विकेट लिए.2. स्मिथ और त्रिपाठी की पार्टनरशिपराजस्थान रॉयल्स जब बैटिंग करने के इए उतरी होगी, बेहद आराम वाले मोड में उतरीहोगी. उसे मालूम था कि 8 रन पर ओवर से भी कम रेट से रन बनाने थे. ऐसे में अजिंक्यरहाणे और जॉस बटलर ने बड़े आराम से पॉवरप्ले निपटाया और ओपनिंग पार्टनरशिप 60 तक लेगए. राजस्थान रॉयल्स आधा मैच तो यहीं जीत गई थी. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए स्टीवस्मिथ और राहुल त्रिपाठी ने अच्छी पार्टनरशिप की. दोनों ने मिलकर 38 गेंदों में 50रन की पार्टनरशिप बनाई. इसने राजस्थान को जीत की तरफ़ धकेल दिया और ये सुनिश्चितकिया कि राजस्थान ये मैच हार नहीं सकती. क्यूंकि इतने आसान मैच को ऐसी हालत मेंसिर्फ़ डेल्ही कैपिटल्स ही हार सकती है, जैसा कि हमने कल देखा था. राहुल त्रिपाठी ने23 गेंदों में 34 रन बनाए और एक अच्छी इनिंग्स खेली. इस मैच में कुछ बातें जिनपरगौर किया जाना चाहिए. 1. राजस्थान रॉयल्स ने वरुण ऐरॉन को क्यूं खिलाया? क्या वोअच्छे बल्लेबाज़ हैं? जवाब है - नहीं. फिर वो बॉलर की हैसियत से खेल रहे होंगे. अगरऐसा है तो उनसे मात्र 1 ही ओवर क्यूं फिंकवाया गया? वो भी तीसरे बॉलिंग चेंज के रूपमें? अपने एकमात्र ओवर में वरुण ने 16 रन दिए. 2. श्रेयस गोपाल ने एक ही मैच मेंविराट कोहली और एबी डिविलियर्स का विकेट पहली बार नहीं लिया है. ऐसा उन्होंनेअप्रैल 2018 में बैंगलोर में भी किया था. वो मैच भी राजस्थान रॉयल्स ने ही जीता था.संजू सैमसन ने मैच में 92 रन बनाये थे.