आईपीएल 2019. शनिवार का दिन यानी दो मैच. पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबईइंडियन्स के बीच. और दूसरा किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच.दोनों ही केस में बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने मैच जीत लिया. और यहां अगर आपनेखुद ही ये मान लिया कि बैंगलोर ने पहले बैटिंग की थी तो आप गलत हैं. बैंगलोर नेफाइनली आईपीएल में अपना खाता खोल लिया है. 7 मैचों में अब उसकी पहली जीत दर्ज़ हो गईहै और पॉइंट्स टेबल में उसके दो पॉइंट्स हो गए हैं. उधर, दिन के पहले मैच मेंराजस्थान ने मुंबई को हरा दिया. मुंबई ने पहले बीटिंग की और 187 रन बनाए. राजस्थानने बड़े आराम से आख़िरी ओवर में ये टार्गेट चेज़ कर लिया. दोनों मैचों से आने वाली कुछस्पेश परफॉरमेंस के बारे में बात करते हैं -1. डि कॉकमुंबई की तरफ़ से ओपनिंग करने के लिए आये थे क्विंटन डि कॉक. पिछले साल तक आरसीबी केलिए खेलते थे. मुंबई उन्हें लेकर काफ़ी ख़ुश होगी. टूर्नामेंट में ठीक-ठाक रन्स बनारहे हैं और एक वर्ल्ड क्लास विकेट कीपर तो हैं ही. राजस्थान के ख़िलाफ़ डि कॉक ने 52गेंदों में 81 रन बनाए. मुंबई की शुरुआत काफ़ी अच्छी रही और रोहित शर्मा जो कि वापसीकर रहे थे, उनके साथ डि कॉक की ओपनिंग पार्टनरशिप लम्बी चली. मुंबई का पहला विकेट11वें ओवर में गिरा और तब तक मुंबई की टीम अपने सैकड़े के पास पहुंच चुकी थी. डि कॉकने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और 4 छक्के मारे.2. जॉस बटलरआईपीएल 2019 के अपने पहले ही मैच से खबरों में आने वाले जॉस बटलर ने आज 89 रन बनाए.इसके लिए उन्होंने 43 गेंदें लीं और इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ 8 चौके और 7 छक्केमारे. उन्होंने बुरी गेंदों को तो मारा ही, साथ ही अच्छी गेंदों पर भी बेहद शानदारशॉट्स लगाए. बटलर ने दो अच्छी पार्टनरशिप्स में हिस्सेदारी की. पहले रहाणे के साथओपनिंग पार्टनरशिप में 60 रन बनाए और फिर संजू सैमसन के साथ मिलकर 87 रन जोड़े. इसतरह से 187 रनों का पीछा कर रही टीम 2 विकेट्स पर 147 रन बनाकर खड़ी थी. मुंबई कीरीढ़ इन्हीं दो पार्टनरशिप्स ने तोड़ दी थी. इसके बाद अरुन लाल की भाषा में कहें तो,"सिर्फ़ औपचारिकताएं' ही शेष" थीं.3. क्रिस गेलबात आ गई है दूसरे मैच की. क्रिस गेल पंजाब से खेलते हैं. पहले रॉयल चैलेंजर्सबैंगलोर में थे. वही बैंगलोर जिससे आज पंजाब का मैच था. कोहली के लिए अच्छी बात येहै कि उन्होंने खाता खोल लिया है. ये कहिये कि उनकी टीम ने खाता खोल लिया है. लेकिनइससे पहले क्रिस गेल ने शानदार बैटिंग की. शुक्रवार को हमने देखा कि कैसे शिखर धवन97 रनों पर रुक गए और नॉट-आउट निकले. वैसे ही आज क्रिस गेल एक और टी-20 सेंचुरी सेबस एक कदम दूर रह गए. वो 99 नॉट आउट पर वापस लौटे. पहले बैटिंग कर रही पंजाब कीइनिंग्स की आख़िरी गेंद पर गेल ने चौका जड़ा और वो 95 रनों से 99 पर पहुंचे. गेलहालांकि शुरुआत में जिस तरह से खेल रहे थे, उन्हें सेंचुरी बहुत जल्दी मार देनीचाहिए थी. लेकिन इनिंग्स के बीच में वो थोड़ा सुस्त पड़ गए और 28 गेंदों में पहले 50रन बनाने वाले गेल अगले 49 रनों के लिए 36 गेंद ले लेते हैं.4. डिविलियर्स और कोहली की पार्टनरशिपदो वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ये दोनों ही खिलाड़ी बड़ानाम हैं. हालांकि एबी डिविलियर्स रिटायरमेंट ले चुके हैं लेकिन फिर भी वो टी-20लीग्स में खेल रहे हैं. कोहली और डिविलियर्स ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 85 रनोंकी पार्टनरशिप बनाई. कोहली ने आज एक और हाफ़-सेंचुरी मारी और 53 गेंदों में कुल 67रन बनाए. वहीं डिविलियर्स ने बिना आउट हुए 38 गेंदों में 155 के स्ट्राइक रेट से 59रन बनाये. कोहली ने अपनी इनिंग्स में 8 चौके मारे जबकि डिविलियर्स ने 5 चौके और 2छक्के मारे. डिविलियर्स को ही मैन ऑफ़ द मैच डिक्लेयर किया गया. टूर्नामेंट में रन्सबनाने के मामले में विराट कोहली छठे नंबर पर आ गये हैं. उन्होंने कुल 7 इनिंग्स में38.57 के औसत से 270 रन बनाए हैं. आईपीएल 2019 में ये कोहली की दूसरी हाफ़ सेंचुरीथी. वहीं डिविलियर्स 7 मैचों में 3 हाफ़ सेंचुरी मार चुके हैं. ये सारे बल्लेबाज़ थे.शनिवार को हुए मैचों में जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की बात ज़रूर करनी पड़ेगी.आर्चर ने मुंबई के तीन विकेट्स निकाले और तीनों ही बड़े विकेट्स थे. जोफ्रा के शिकारमें रोहित शर्मा, डिकॉक और पोलार्ड शामिल थे. पोलार्ड का कम रन बनाकर आउट होना भीराजस्थान के पक्ष में ही रहा. वहीं जसप्रीत बुमराह ने रन्स ही नहीं दिए. उनकीइकॉनमी 6 से कम की थी. बुमराह ने मैच में 4 ओवर फेंके जिसमें 23 रन दिए और उन्हें 2विकेट्स मिले. बात पॉइंट्स टेबल की भी कर लेते हैं जिसमें कि कोई भी खास बदलाव आयाही नहीं है. हर टीम वहीं है जहां से उसने दिन शुरू किया था. आज के दिन बॉटम मेंमिलने वाली दो टीमें 8 पॉइंट्स कमा लेने वाली टीमों पर भारी पड़ीं.