एमएस धोनी कई चीजें सोशल मीडिया खासकर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हैं. धोनीअपनी बच्ची जीवा की वीडियो और तस्वीरें डालते हैं तो कभी अपने फैंन के साथ कोई खासमोमेंट का भी शेयर करते हैं. मगर इस बार जो तस्वीर धोनी ने डाली है वो उनकी और उनतमाम आईपीएल प्लेयरों की मुश्किलों को बयान करती है जो इस वक्त आईपीएल खेल रहे हैं.ये तस्वीर शेयर करते हुए धोनी ने लिखा- आईपीएल की टाइमिंग के अनुसार ढलने के बाद जबआपकी मॉर्निंग फ्लाइट हो तो यही होता है. यहां धोनी फर्श पर सोते दिख रहे हैं. अपनेबैगपैक को सिरहाने रखकर धोनी सो रहे हैं. साथ में धोनी की वाइफ साक्षी हैं. इसतस्वीर में चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ और भी खिलाड़ी फ्लाइट का इंतजार करते दिख रहेहैं. सभी ने सीएसके की जर्सी पहनी हैं.View this post on InstagramAfter getting used to IPL timing this is what happens if u have a morning flightA post shared by M S Dhoni(@mahi7781) on Apr 9, 2019 at 9:36pm PDTइस तस्वीर को देखकर ये भी समझ आता है कि आईपीएल मैच देखकर पब्लिक तो रात कोटेलीविजन बंद करके सो जाती है, मगर प्लेयर्स उसके बाद टीम मीटिंग करते हैं जहांअपनी खूबियों और खामियों पर बात करते हैं, पार्टी करते हैं और फिर टीम होटल पहुंचकर ज्यादातर मौकों पर अगली डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए सुबह की फ्लाइट लपकते हैं.ऐसे में नींद की किस्तें जब पूरी नहीं होती हैं तो फिर एयरपोर्ट लाउंज में फर्श परभी सुस्ता लिया जाता है. फिर जब अगली मंजिल पर पहुंचते हैं तो एयरपोर्ट पर फैन्स कीभीड़ कुछ ऐसे स्वागत करती है-Touchdown greetings be like... #WhistlePodu#Yellove@msdhonipic.twitter.com/wJoUbQFzeP— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2019--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-