आईपीएल 2019. चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज़ कोलकाता नाइटराइडर्स. दो टीमें जो किपॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं. यानी एक बहुत बड़ा मैच. लेकिन चेन्नई ने मैच के पहलेआधे घंटे में ही ये सुनिश्चित कर दिया कि बड़ी टीम कौन है है, ये सभी को मालूम चलजाए. ऐसे में हुआ ये कि कोलकाता की टीम 20 ओवर में मात्र 108 रन ही बना सकी. चेन्नईने बेहद टाइट बॉलिंग की और रन बनाने की गुंजाइश ही नहीं छोड़ी. कोलकाता के सिर्फ़ 3प्लेयर डबल डिजिट में पहुंचे. इन 108 रनों में 50 रन आंद्रे रसल के थे. ऐसे में टीमकी स्थिति समझी जा सकती है. खैर, अभी बात करेंगे शुभमन गिल के बारे में. उनके विकेटके बारे में. इमरान ताहिर के हाथ में गेंद और इनिंग्स का 11वां ओवर. पहली गेंद जोकि शुभमन के पैरों और विकेट्स के बीच से निकलती हुई धोनी के पास पहुंची. शुभमन शॉटखेलने के लिए कमिट हो चुके थे इसलिए उनके शरीर का भार उन्हें आगे कि ओर धकेल रहाथा. इससे हुआ ये कि जब गेंद धोनी के दस्तानों में कैद हुई तब वो क्रीज़ से थोड़ा आगेनिकल चुके थे. ऐसे में धोनी चूकते नहीं हैं और यहां भी नहीं चुके. उन्होंने तुरंतही गिल्लियां उड़ा दीं. गेंद के उनके ग्लव्स में पहुंचने और उनके शुभमन को आउट करनेके बीच में ज़रा भी अंतर नहीं था. इमरान ताहिर अपने परिचित अंदाज़ में जश्न मना रहेथे.M23: CSK vs KKR – Shubman Gill Wicket https://t.co/Cnmv2dJglT via @ipl— The Lallantop (@TheLallantop) April 9, 2019