आरसीबी और केकेआर के बीच बेंगलोर में जो मैच हुआ वो आरसीबी की बदनसीबी का उत्कृष्टउदाहरण है. टूर्नामेंट में लगातार मिली 5वीं हार. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 205रन बनाए फिर भी हार गए. उनमें भी सबसे ज्यादा बदनसीब एक खिलाड़ी जो रहा वो विराटकोहली नहीं, कोहली का बॉलर मोहम्मद सिराज है. 25 साल के सिराज के लिए कल का दिनकिसी बुरे सपने से कम नहीं था.सबसे पहले सिराज से कैच छूटे. वो भी दो दो. 11वें ओवर की दूसरी गेंद थी. मार्कसस्टोइनिस का ओवर था और दूसरी गेंद पर क्रिस लिन ने शॉट खेला और सिराज के हाथ सेगेंद टपक गई. कोहली का पारा चढ़ने लगा था. कोहली की एक एक रिएक्शन देखने वाली थी.फिर 16वें ओवर की तीसरी गेंद. युजवेंद्र चाहल बॉलिंग कर रहे थे. सामने नीतिश राणास्ट्राइक पर थे. पॉइंट पर खड़े मोहम्मद सिराज ने फिर एक कैच टपका दिया. हालांकि येमुश्किल कैच था मगर सिराज का कॉन्फिडेंस पहले ही लो हो चुका था तो वो इसे लपक नहींपाए. खुद भी मैदान पर गिर पड़े.सिराज को अगले मैच में जगह मिलेगी इस पर संशय है.दो कैच तो छूटे ही. साथ ही इस खिलाड़ी की बदनसीबी की इंतहा तो तब हो गई जब कप्तानकोहली ने उन्हें तीसरा ओवर फेंकने के लिए 18वें ओवर में बुलाया. कोलकाता का स्कोर17 ओवरों में 153/5 था और यहां से भी मैच आरसीबी के पाले में लग रहा था क्योंकिकोलकाता को 18 गेंदों पर 53 रन चाहिए थे. सामने आंद्रे रसेल थे. सिराज की पहली गेंदपर कोई रन नहीं पड़ा. दूसरी पर भी कोई रन नहीं पड़ा. सारा दबाव रसल पर आ गया. मगरफिर तीसरी गेंद वाइड हो गई और साथ में अंपायर से गेंद की हाइट के लिए वॉर्निंग भीमिल गई क्योंकि ये एक बीमर थी. फिर इसी गेंद को जब दोबारा फेंका तो ये नो बॉल केसाथ छक्के के लिए चली गई. ये एक बार फिर बीमर थी और रसल ने खुद के बचाव में बल्लाऐसा भांजा की गेंद सीमा पर उड़ती हुई गई. यानी इससे 7 रन आए. अंपायर ने कप्तानकोहली को कहा कि ये गेंद भी कमर की हाइट से ऊपर है और ये दूसरा मौका है तो अब सिराजये ओवर जारी नहीं रख सकते.पहले से खीझ चुके कोहली ने सिराज को हटाकर बाकी की चार गेंदें मार्कस स्टोइनिस केफिंकवाने का निर्णय लिया. मगर कोहली को क्या पता था कि आगे जो होगा वो और खतरनाकहै. स्टोनिस ने तीसरी गेंद फेंकी जिसे रसल ने छक्के के लिए भेज दिया. चौथी को भीउसी रूट पर छक्के के लिए. फिर पांचवीं गेंद वाइड हो गई. फिर एक रन आया और आखिरी परभी सिंगल. कुल 23 रन पड़े और इस एक ओवर से मैच कोलकाता की तरफ झुक गया. फिर रही सहीकसर टिम साउदी के 19वें ओवर ने पूरी कर दी जिसमें रसल ने साउदी के ओवर में 29 रनकूट दिए. हले लगातार तीन छक्के फिर चौका और फिर छक्का पड़ा. इस तरह टिम साउदी के 4ओवरों में 61 रन पड़े जो आरसीबी के लिए सबसे खराब बॉलिंग स्पेल है. कोलकाता ने एकओवर रहते ही मैच जीत लिया. आरसीबी ने आखिरी 4 ओवरों में 75 रन लुटाए.सिराज के अलावा नवदीप सैनी ने पहले ही ओवर में क्रिस लिन का कैच छोड़ा था. वहींराजस्थान के खिलाफ अजिंक्य रहाणे के कैच छोड़ने वाले विराट कोहली ने भी यहां 17वेंओवर में दिनेश कार्तिक का कैच भी टपका दिया. यानी पूरी टीम गड़बड़ाई हुई है. कोहलीको समझ नहीं आ रहा कि वो करें तो करें क्या, बोलें तो बोलें क्या. आखिर में यहीकहना पड़ेंगा कि वाह रसल वाह.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-