आईपीएल का 24वां मैच. मुंबई इंडियंस वर्सेज किंग्स इलेवन पंजाब. पंजाब ने पहलेबैटिंग करते हुए 197 रन बनाए. इसमें के एल राहुल के 100 रन शामिल थे. आईपीएल मेंराहुल की यह पहली सेंचुरी रही. 198 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआतअच्छी नहीं रही. लगातार विकेट गिरते गए. 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 65 रन पर 3विकेट था और यहां से मुंबई के लिए मैच जीतना मुश्किल लग रहा था. इसके बाद कीरनपोलार्ड ने शानदार खेल दिखाया. 19 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 183 रन पर 6 विकेटथा. आख़िरी ओवर में मुंबई को मैच जीतने के लिए 15 रन चाहिए थे.स्ट्राइक पर थे पोलार्ड और बॉलिंग करने को तैयार थे अंकित राजपूत. लंबे रन-अप केसाथ अंकित बॉल डालने आए लेकिन आख़िरी मोमेंट पर गेंद नहीं डाली. पोलार्ड से नज़रेंमिलाते हुए अंकित ने उन्हें आंख मारी. मानो कह रहें हो- देखा मैंने तुम्हें छकादिया न. पोलार्ड धीर-गंभीर रहे. अगली गेंद डालने आए अंकित ने पैड पर फुलटॉस डालनीचाही पर पोलार्ड ने पहले ही गेंद भांप ली और बॉल को डीप स्क्वायरलेग में दर्शकों तकपहुंचा दिया. सभी छक्के को देख ही रहे थे कि अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल बता दिया.अंकित राजपूत की नो बॉल.आखिरी ओवर की पहली लीगल डिलीवरी करने आए अंकित की इस फुल टॉस गेंद को पोलार्ड नेफाइन लेग की ओर फ्लिक किया और 4 रन जोड़ लिए. इस तरह मुंबई ने 1 गेंद में 11 रन बनालिए. अब जीत के लिए 5 गेंदों में 4 रन चाहिए थे. अंकित ने दूसरी गेंद शॉर्ट गेंदडाली और पोलार्ड डीप मिडविकेट में लपके गए. पोलार्ड 31 गेंदों में 83 रन बनाकर आउटहुए.अगली गेंद पर कोई रन नहीं बन सका. मैच फिर से फंसता नज़र आ रहा था. अगली दो गेंदोंपर 1-1 रन बने. आख़िरी गेंद पर जोसेफ ने स्ट्रेट में शॉट लगाया और 2 रन भाग लिए.मुंबई मैच जीत चुकी थी. इस मैच में अंकित ने 4 ओवर की बॉलिंग की और 52 रन देकर 1विकेट लिए.सोशल मीडिया पर भी अंकित के आंख मारने के चर्चे हैं. लोग कह रहे हैं अंकित अबजिंदगी में किसी और को आंख नहीं मारेंगे. लोग इस पर खूब मौज ले रहे हैं और अंकित कोखरी-खोटी सुना रहे हैं. प्रिया प्रकाश वरियर, राहुल गांधी के बाद अंकित नए आंखमारूहैं जो ट्रेंड कर रहे हैं.आख़िरी ओवर में जो हुआ वह देखिए.Relive the thrilling final over - MI special https://t.co/PBHMyxihWkvia @ipl— Ajay Panwar🇮🇳 (@tobeajay) April 11, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- इशांत शर्मा को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों के साथ बहुत बुरा हुआ