19 अप्रैल को रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस आईपीएल सीजनका 35वां मैच खेला गया. बेंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन बनाए. कोलकाता कीटीम 203 रन तक ही पहुंच सकी और 10 रन से मैच हार गई. इस मैच में कोलकाता के कुलदीपयादव बहुत महंगे साबित हुए. कुलदीप ने इस मैच में 4 ओवर में 59 रन देकर 1 विकेटलिया. कुलदीप के एक ओवर में तो बेंगलोर ने 27 रन बनाए. ये 16वां ओवर था. इस ओवर मेंबॉलिंग को आए कुलदीप और स्ट्राइक पर थे मोइन अली. कुलदीप की पहली ही गेंद पर चौकालगा दिया. दूसरी पर छक्का लगाकर मोइन ने फिफ्टी पूरी की. इसके बाद तीसरी गेंद परचौका. चौथी पर फिर से छक्का. एक वाइड बॉल आई. पांचवी गेंद पर एक और छक्का. आख़िरीगेंद पर भी मोइन ने जोर का बल्ला घुमाया था लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच लपक लिया.मोईन अली ने 28 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए. इस ओवर में मोइन ने कुल 26 रनबनाए. कुलदीप ने अपने पहले के तीन ओवरों में 32 रन दिए थे और आख़िरी ओवर में 27 रनपिटे. यह ओवर 4-6-4-6-WD-6-W रहा. वीडियो देखिए-Moeen Ali mauls Kuldeep for 26 in one over https://t.co/92NrD3cKdi via @ipl— Ajay Panwar (@tobeajay) April 20, 2019 मोइन अली की इस धुनाई के बाद कुलदीप यादवका चेहरा लाल हो गया. आख़िरी गेंद पर विकेट लेने के बाद वह घुटनों पर बैठ गए. वोमैदान पर बहुत परेशान दिखे. आंखें डबडबा गईं थी. इसके बाद नीतिश राणा के साथ एक-दोखिलाड़ी उनके पास आए और उन्हें भरोसा देते दिखे. कुलदीप यादव का परफॉरमेंस अभी तक इसआईपीएल में अच्छा नहीं कहा जा सकता है. कुलदीप ने अब तक इस सीजन में 9 मैच खेलकरसिर्फ 4 विकेट ले सके हैं. कुलदीप ने 8.66 की इकॉनमी से रन दिए हैं और इनकास्ट्राइक रेट 49.5 का रहा है. एक IPL मैच में किसी स्पिनर ने सबसे ज्यादा कितने रनदिए? 59 - इमरान ताहिर ने विशाखापत्तन, 2016 में DDvsMI के मैच में 59 - कुलदीपयादव ने कोलकाता, 2019 में KKRvs RCB के मैच में कुलदीप भले इस मैच में बहुत रन पिटगए हों और आईपीएल में बढ़िया परफॉरमेंस नहीं दे रहे हों लेकिन पिछले इंग्लैंड टूरमें इन्होंने शानदार बॉलिंग की थी. 3 वन-डे मैच में कुलदीप ने 16.44 की औसत से 9विकेट चटकाए थे. इसी सीरीज़ के 3 टी-20 मैच में कुलदीप ने 16.5 की औसत से 6 विकेटलिए थे. कुलदीप यादव इस साल 11 वन-डे मैचों में अभी तक 20 विकेट लेकर सबसे ज्यादाविकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. साल 2018 में 45 विकेट लेकर कुलदीपदूसरे स्थान पर रहे थे. अगले महीने से वर्ल्ड कप खेला जाना है. ऐसे में इंग्लैंडसहित कोई भी टीम कुलदीप को हल्के में नहीं लेगी.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे की लव स्टोरी