आईपीएल 2019. मुंबई इंडियन्स और डेल्ही कैपिटल्स का मैच. फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम.वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम अनाउंस हो चुकी थी इसलिए आईपीएल में एक अलग ही फ्लेवरदिखाई दे रहा था. मुंबई ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फ़ैसला किया. ये एकचौंकाने वाला फ़ैसला था लेकिन बाद में मुंबई सही साबित हुई. विकेट समय के साथ साथखेलने के लिए कठिन होता गया. और डेल्ही कैपिटल्स मात्र 128 रन ही बना सकी. मुंबई नेडेल्ही को 169 रनों का टार्गेट दिया. पृथ्वी शॉ ने पहले ओवर में शानदार शॉट्स लगाएऔर ये बता दिया कि वो थोड़े से भी मार्जिन को बख्शने वाले नहीं हैं. लेकिन फिर वोजल्दी ही आउट हो गए. मगर यहां बात होगी 13वें ओवर की. डेल्ही कैपिटल्स अभी 80 रनोंसे भी दूर थी. उसे अगली 47 गेंदों में 100 रन बनाने थे. 4 विकेट गिर चुके थे. 13ओवर की दूसरी गेंद. स्ट्राइक पर थे ऋषभ पंत. पंड्या ने लेफ़्ट आर्म गेंद फ़ेंकी.लेकिन इस बार हर बार की तरह हाथ घुमा कर नहीं फ़ेंकी. इस बार उन्होंने आधी बांहघुमाई और कंधे को ज़्यादा घुमाव ही नहीं दिया. कुहनी सीधी रही लेकिन हाथ पूरा नहींघूमा. एकदम केदार जाधव की तरह.Krunal Pandya pulls off a Kedar https://t.co/hXhv4a0iR9 via @ipl— The Lallantop (@TheLallantop) April 19, 2019