IPL 2019: चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की हार में ये रहे 3 प्रमुख कारण
धोनी की 21वी आईपीएल हॉफ सेंचुरी तो है ही, बाकी के कारण भी जान लीजिए.
Advertisement

धोनी ने 46 गेंदों पर 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
Quick AI Highlights
Click here to view more
IPl2019. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच. चेन्नई अपने घर में खेल रही थी. पूरा स्टेडियम पीले रंग में रंगा हुआ था. शुरुआत अच्छी न होने के बावजूद धोनी की 46 गेंदों पर खेली 75 रन की पारी के दम पर चेन्नई ने 175 का ठीक-ठाक स्कोर खड़ा कर लिया. अब दारोमदार गेंदबाजों पर था. जिसे उन्होंने बखूबी निभाया. और अंतिम ओवर तक चले मैच को 8 रनों से अपने नाम कर लिया. खासतौर पर दीपक चाहर और इमरान ताहिर ने कसी गेंदबाजी की. दीपक ने 4 ओवरों में 19 रन दिए और 2 विकेट लिए. जबकि ताहिर ने 4 ओवरों में 23 रन देते हुए दो विकेट अपने नाम किया. आइए नजर डालते हैं राजस्थान की हार की प्रमुख वजहों पर:
1) अंतिम तीन ओवरों में 60 रन 17 ओवरों में चेन्नई का स्कोर था. 117 रन. लेकिन जब पारी खत्म हुई तो स्कोर 175 था. अंतिम तीन ओवरों में 60 रन बने. ये 60 रन राजस्थान को कितना महंगे पड़े, ये बताने की जरूरत नहीं है. खासतौर पर धवल कुलकर्णी का 18वां ओवर और जयदेव उनादकट का 20वां ओवर. इन दो ओवरों में 52 रन बने. 20वें ओवर की अंतिम तीनों गेंदों पर धोनी ने लगातार तीन छक्के जड़े.
2) खराब शुरुआत राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही. रहाणे पारी की दूसरी गेंद पर ही चलते बने. बटलर भी कुछ खास नहीं कर सके. मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. आगे की जिम्मेदारी पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन पर थी. लेकिन वो भी मात्र 8 रन ही बना सके. इस तरह से राजस्थान के तीन विकेट मात्र 14 रन पर गिर चुके थे. जिसके कारण मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर प्रेशर बना.

पारी के दौरान धोनी और ब्रावो
3) ड्वेन ब्रावो अंतिम ओवर. 6 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत. क्रीज पर थे बेन स्टोक्स. 25 गेंदों पर 46 रन बना चुके थे. पहली ही गेंद पर स्टोक्स को रैना के हाथों कैच कराया. आधा काम तो यहीं हो गया था. इसके बाद केवल 3 रन दिया. और चेन्नई ने 8 रनों से ये मैच अपने नाम कर लिया. इतना ही नहीं 16 गेंदों पर 27 रनों की बहुत जरूरी पारी भी खेली. जरूरी इसलिए क्योंकि चेन्नई का शीर्षक्रम अच्छा नहीं कर सका था.
वीडियो देखें:IPL 2019: इन चार वजहों से हारी विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर