The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2019: know about the bowler in RCB nets bowling like Jasprit Bumrah

RCB के नेट्स में ये बुमराह की तरह बॉलिंग कर रहा बॉलर कौन है?

ऐसा लग रहा बुमराह ने ही RCB की जर्सी पहन ली है.

Advertisement
pic
28 मार्च 2019 (अपडेटेड: 28 मार्च 2019, 07:30 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
IPL 2019 के पहले मैच में चेन्नई ने बेंगलोर को धो दिया था. बेंगलोर को दूसरा मैच 28 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है. मुंबई की टीम भी इस सीजन का अपना पहला मैच हार गई थी. दोनों टीमें पहला मैच जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी.
मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर प्रैक्टिस की. प्रैक्टिस के दौरान एक बॉलर अपने एक्शन की वजह से चर्चा में आया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की जर्सी में यह बॉलर जसप्रीत बुमराह लग रहा था. क्योंकि गेंदबाजी एक्शन हू-ब-हू बुमराह की तरह है. वीडियो में जब आप इन्हें बॉलिंग करते हुए देखेंगे तो लगेगा मानो बुमराह ही बॉलिंग कर रहे हैं.
वीडियो देखिए.

मौजूदा वक्त में बुमराह दुनिया के नंबर एक बॉलर हैं. बेंगलोर की टीम के पास बुमराह तो है नहीं. बुमराह मुंबई की ओर से खेलते हैं. डेल्ही कैपिटल के खिलाफ मैच में वह चोटिल हो गए थे. बुमराह 28 मार्च को बेंगलोर के खिलाफ भी खेलेंगे या नहीं यह अब तक साफ नहीं है. बेंगलोर के बैट्समैन बुमराह के खिलाफ तैयारी करने के लिए महेश कुमार से बॉलिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं.
बुमराह की तरह बॉलिंग करते हुए इस गेंदबाज का नाम महेश कुमार है. महेश इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं. बेंगलोर के डोड्डाबल्लापुरा से हैं और प्रैक्टिस करने के लिए हर दिन करीब 4 घंटे की जर्नी करते हैं. इन्हें जूनियर बुमराह के नाम से जाना जाता है. ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए महेश बताते हैं-
मैं यहां नेट्स में टीम के लिए बॉलिंग करता हूं और मुझे उम्मीद है कि मुझे नोटिस किया जाएगा और मौका मिलेगा.
जसप्रीत बुमराह के साथ महेश कुमार.
जसप्रीत बुमराह के साथ महेश कुमार.

महेश बताते हैं- जिस स्कूल-कॉलेज से मैंने पढ़ाई की है अब वहां गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता है. पापा चाहते थे कि मैं इंजिनियर बनूं जो कि मैं बना भी. अब क्रिकेट को वक्त दे रहा हूं और इसमें बेहतर करूंगा.
हाल ही में जूनियर बुमराह को आशीष नेहरा ने एक जोड़ी जूते गिफ्ट किए. विराट कोहली ने ऑटोग्राफ दिया है.
महेश को प्रैक्टिस करते हुए एक और वीडियो देखिए.



वीडियो- अंपायर्स के एक अजीब फ़ैसले पर दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा भिड़ गए लेकिन बात बनी नहीं

Advertisement

Advertisement

()