पोलार्ड ने जो कैच लिया है, बड़े-बड़े फील्डर देख के शरमा जाएं
गजब फ़ील्डिंग. मतलब, एकदम गजब!
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुंबई इंडियन्स और डेल्ही कैपिटल्स के बीच मैच. आईपीएल 2019 का तीसरा मैच. वानखेडे स्टेडियम में इतवार की शाम. मुंबई ने टॉस जीत कर पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला लिया. मुंबई वो टीम है जिसने पिछले साल बहुत ही बुरा परफॉर्म किया था और वो ज़रूर ही इसे बदलना चाहते होंगे. मैच शुरू हुआ तो मालूम पड़ा कि मुंबई इंडियन्स की तरफ़ से 17 साल के एक लड़के ने बॉलिंग की शुरुआत की. जम्मू कश्मीर से आने वाला रसिख सलाम. दूसरे छोर से गेंद मिशेल मेकलेन्हन ने गेंदबाज़ी की.
मैच की 22वीं बॉल. मिशेल का दूसरा ही ओवर. श्रेयस अय्यर ने लॉफ्टेड ड्राइव खेलने की कोशिश की और एक्स्ट्रा कवर पर खड़े कीरॉन पोलार्ड को पार नहीं कर पाए. पोलार्ड ने अपनी जगह से दाहिनी ओर दो कदम लिए और देह को हवा में उछाल दिया. गंद उनकी हथेलियों में चिपक गई और अय्यर खड़े होकर बस देखते ही रहे. 10 गेंदों में 16 रन बनाकर उन्हें वापस जाना पड़ा. कीरोन पोलार्ड का शानदार कैच मुंबई को बहुत हद तक राहत दे गया. लेकिन उनके बाद आने वाले कोलिन इनग्राम ने मुंबई की बॉलिंग को पसंद किया और 32 गेंदों में 47 रन बनाए.
Airborne Pollard takes a stunner https://t.co/dSiEAedCgD via @ipl
— The Lallantop (@TheLallantop) March 24, 2019

