आईपीएल 2019. मैच नंबर 24. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवनपंजाब एक दूसरे के सामने थीं. ये दोनों टीमें इससे पहले मोहाली में खेल चुकी थीं औरउस मैच में मुंबई इंडियन्स हार गई थी. उस मैच में केएल राहुल ने शानदार बैटिंग कीथी और बिना आउट हुए 71 रन बनाए थे. इस मैच में भी केएल राहुल ने शानदार बैटिंग कीऔर सेंचुरी मारी. अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी. लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियन्सपंजाब से बेहतर साबित हुई और उसने आख़िरी गेंद पर मैच जीत लिया. पंजाब ने पहलेबैटिंग करते हुए 197 रन बनाए. ये डिफेंड करने के लिहाज़ से एक अच्छा स्कोर होता है.लेकिन मुंबई ने इस पहाड़ को चढ़ लिया और पॉइंट्स टेबल में भी एक लम्बी छलांग लगा दी.मैच के दौरान कुछ अच्छी परफॉरमेंस देखने को मिलीं. उनके बारे में बात करते हैं -1. पोलार्डकीरोन पोलार्ड. मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलने वाला ऑल राउंडर जो कि पिछले काफ़ीवक़्त से बॉलिंग करता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. साल 2018 पोलार्ड के लिए एक निराशकरने वाला साल रहा. लेकिन 2019 में शुरुआती धीमी इनिंग्स के बाद पोलार्ड ने गज़ब काकम-बैक किया है. मुंबई इंडियन्स की बैटिंग की वो रीढ़ बन गए हैं. अपने पिछले मैच मेंसनराइज़र्स हैदराबाद को हराने बाद इस मैच में भी उन्होंने ही मुख्य भूमिका निभाई औरअपनी टीम को जीत के दरवाज़े तक ले गए. पोलार्ड ने इस मैच में खुद को प्रमोट किया औरताबड़तोड़ बैटिंग की. उनकी बैटिंग का आलम ये था कि उन्होंने 31 गेंदों में 267.74 केस्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए. अपनी इस इनिंग्स में पोलार्ड ने 10 छक्के मारे और 3चौके लगाए. पोलार्ड ने चूंकि खुद को प्रमोट किया था इसलिए उनके पास इनिंग्स बनानेका भरपूर टाइम था और फ़िनिश करने का कोई दबाव नहीं था. उन्होंने शुरुआत से ही मारनाशुरू किया और पंजाब के मेन बॉलर सैम करन को खूब पीटा. पंजाब सैम की बॉलिंग पर काफ़ीनिर्भर रहती है और ऐसे में जिस तरह से पोलार्ड ने उन्हें अच्छे शॉट्स लगाए, पंजाबकी मुसीबतें वहीं से शुरू हो गई थीं.2. मोहम्मद शमीभले ही पंजाब की टीम हारी और उनके ख़िलाफ़ एक बड़े टार्गेट को चेज़ भी लर लिया गया,मोहम्मद शमी काफ़ी किफायती बॉलर साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 21 रन दिए और 3विकेट्स भी लिए. उनके विकेट्स में सिद्धेश, हार्दिक और क्रुनाल पंड्या शामिल थे. येतीनों ज़रूरी विकेट्स थे. लेकिन हुआ ये कि शमी को किसी भी और बॉलर का साथ नहीं मिलाऔर पंजाब उनकी बॉलिंग को कैश-इन नहीं करवा पाई.3. लोकेश राहुलमुंबई को पंजाब की इनिंग्स के पहले 20-30 मिनट में ही ये समझ में आ गया कि पहलेबॉलिंग करने का उनका फ़ैसला उतना काम नहीं कर सकेगा. क्यूंकि इतनी देर में क्रिस गेलऔर केएल राहुल ने मिलकर ढेरों रन बना दिए थे. दोनों ने मिलकर 116 रन बनाए. क्रिसगेल 13वें ओवर में 36 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन उनके जाने के बाद केएलराहुल लगे हुए थे. वो पूरे 20 ओवर खेले. उनका फाइनल स्कोर था 100 रनों का. केएलराहुल ने 64 गेंदें खेलीं और आईपीएल में अपनी पहली सेंचुरी बनाई. राहुल ने अपनीपूरी इनिंग्स में 6 चौके और इतने ही छक्के मारे. राहुल इस पूरे टूर्नामेंट मेंशानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस सीज़न में मुंबई इंडियन्स के ख़िलाफ़ पहलेमैच में 71 नॉट आउट मारे थे. साल 2018 का आईपीएल भी केएल राहुल के नाम रहा था जहांउन्होंने पंजाब को अपने कंधे पर लेकर आगे बढ़ाया था. इस साल भी अपनी 7 इनिंग्स मेंकेएल राहुल ने 317 रन बना दिए हैं और वो ऑरेन्ज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं.उनके आगे डेविड वॉर्नर हैं जो कि उनसे महज़ 32 रन आगे हैं. मुंबई के ख़िलाफ़ अपनी इसइनिंग्स में एक मौके पर केएल राहुल स्लो पड़ गए थे. शुरुआत में जब गेल और राहुल खेलरहे थे तो आने वाले बल्लेबाज़ों को नज़र में रखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब का फाइनलस्कोर 220 के आस पास दिखाई पड़ रहा था. लेकिन फिर गेल और मिलर के विकेट्स के बादराहुल अपने शेल में चले गए और वो अपनी इनिंग्स को एंकर करने के फेर में पड़ गए. बीचके ओवर्स में मुंबई इंडियन्स ने अच्छा कम-बैक किया और स्पिनर्स ने रन बनाना थोड़ा सामुश्किल कर दिया. केएल राहुल और बाकी बल्लेबाज़ों के लिए मौसम थोड़ा सा बिगड़ा औरनतीजतन उनपर आख़िरी के ओवर्स में ज़बरदस्त रन बनाने का एक्स्ट्रा दबाव बढ़ गया. अंतमें ले-दे कर लोकेश राहुल की सेंचुरी पूरी हुई और टीम का फाइनल स्कोर 197 रन रहा.-------------------------------------------------------------------------------- वीडियो देखें:इशांत शर्मा को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों के साथ बहुत बुरा हुआ -