मैदान में सुनील गावस्कर बक्से पर खड़े हुए और बगल में खड़े पीटरसन ने मजे ले लिए
ब्रेट ली, अनिल कुंबले हंसने लगे. औरों की तो छोड़िए, खुद गावस्कर भी हंसने लगे.
Advertisement

केविन पीटरसन और सुनील गावस्कर
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल का 12वां सीजन जारी है. प्लेयर्स के साथ कॉमेंटेटर्स भी मौज लेते हुए दिख रहे हैं. ऐसा एक वाकया दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान दिखा. इस मैच में इंग्लैंड के धुआंधार बैट्समैन केविन पीटरसन और भारत के दिग्गज बैट्समैन सुनील गावस्कर कॉमेंट्री कर रहे थे.
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में सुनील गावस्कर, केविन पीटरसन से 'हाइट' में बराबरी करने के लिए बक्से पर खड़े होकर कॉमेंट्री करते हुए दिखे. और यह लाइव था मतलब यह लाइव टीवी पर दिखा भी. गावस्कर को बक्से पर देख स्टूडियो में (ब्रेट ली, अनिल कुंबले आदि) भी हंसने लगे. औरों की तो छोड़िए खुद गावस्कर भी हंसने लगे. स्टूडियो के लोगों से बात करते हुए लिटिल मास्टर ने मुस्कुराते कहा- आप देख सकते हो, मैं पीटरसन से लंबा हूं.
पीटरसन भी कहां पीछे रहने वाले थे. मैच के तुरंत बाद उन्होंने ट्वीट करके लिखा- हां, यह कल शाम लाइव हुआ... सनी लेजंड हैं! 😂😂😂
वीडियो- जयदेव उनादकट पर फिर से इतनी रक़म ख़र्च करने के बाद खोपड़ी पीट रही होगी राजस्थान रॉयल्स
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि गावस्कर का सेंस ऑफ ह्यूमर उनकी बैटिंग की तरह ही है. इस मैच में चेन्नई ने दो गेंद रहते डेल्ही को हरा दिया है. शुरुआती दोनों मैच जीतकर चेन्नई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.Yes! This happened on air this evening...
Sunny Is A Legend! pic.twitter.com/H0sxEx23PS — Kevin Pietersen (@KP24) March 26, 2019
वीडियो- जयदेव उनादकट पर फिर से इतनी रक़म ख़र्च करने के बाद खोपड़ी पीट रही होगी राजस्थान रॉयल्स

