The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2019: Jaydev Unadkat was bought for 8.40 crore rupees by Rajasthan Royals but is proving out to be ineffective

जयदेव उनडकट ने फिर प्रूव किया कि राजस्थान ने उन्हें दोबारा ख़रीद कर कितनी बड़ी गलती की

क्रिस गेल ने भूसा भर दिया.

Advertisement
pic
25 मार्च 2019 (अपडेटेड: 25 मार्च 2019, 05:10 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जयदेव उनडकट. राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेल रहे थे. मैच था राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच में. आईपीएल 2019 का चौथा मैच जो कि खेला जा रहा था जयपुर में. मैच में स्टीव स्मिथ वापसी कर रहे थे. लेकिन चूंकि पहले बैटिंग किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने की थी इसलिए सारी आंखें क्रिस गेल पर थीं. गेल ने निराश भी नहीं किया. 47 गेंदों में 79 रन बनाए. 8 चौके और 4 छक्के. अपनी इसी इनिंग्स के दौरान क्रिस गेल ने राजस्थान टीम की एक बहुत बड़ी गलती भी सामने ला दी. इनिंग्स का 12 वां ओवर. पंजाब ने 75 रन बना लिए थे. उसके 2 विकेट्स जा चुके थे. क्रिस गेल स्ट्राइक पर थे. गेंद जयदेव उनडकट के हाथ में थी. क्रिस गेल ने इस ओवर की पहली गेंद पर चौका, दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर भी चौका मारा. चौथी गेंद पर छक्का जड़ा. यानी 4 गेंदों पर 18. पांचवीं गेंद डॉट गई और आख़िरी गेंद पर गेल ने सिंगल लिया. ओवर में कुल 19 रन आये. जयदेव ने इनिंग्स में कुल 3 ओवर फेंके. इन 18 गेंदों में 44 रन दिए. यानी प्रति ओवर 14.66 रन. उन्हें पंजाब के बैट्समेन ने 6 चौके मारे और 2 छक्के. उनडकट की ऐसी गेंदबाज़ी का ज़िक्र इसलिए भी किया जा रहा है क्यूंकि आईपीएल में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8.40 करोड़ रुपयों में खरीदा है. ये बहुत बड़ी रक़म होती है. इसके पीछे उनकी अच्छी डोमेस्टिक परफॉरमेंस है. लेकिन आईपीएल में वो अपने बनाए किलों को स्वयं ही ध्वस्त करने की रवायत को दोहरा रहे हैं. आईपीएल के पिछले एडिशन में जयदेव उनडकट सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 11.50 करोड़ रुपयों में खरीदा था. पिछले आईपीएल में उन्होंने बेहद दोयम दर्जे की गेंदबाज़ी की थी. जयदेव ने 15 मैच खेले थे और मात्र 11 विकेट लिए थे. इस दौरान उनकी इकॉनमी थी 9.65 रन प्रति ओवर. और स्ट्राइक रेट था 27.45 का. यानी हर 27.45 गेंद के बाद वो एक विकेट लेते थे. ध्यान रहे कि एक मैच में एक बॉलर मात्र 24 लीगल गेंदें ही फ़ेंक सकता है. इस लिहाज़ से उनडकट की बॉलिंग परफॉरमेंस काफ़ी शर्मनाक कही जायेगी.

Advertisement

Advertisement

()