आईपीएल 2019. मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ डेल्ही कैपिटल्स. मुंबई ने टॉस जीत कर पहलेबैटिंग करने का फ़ैसला लिया. आईपीएल में ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब टॉसजीत कर कोई टीम पहले बैटिंग करे. ये वैसा ही एक मौका था और दिन के अंत में मुंबई नेअपने इस फ़ैसले को एकदम सही साबित किया. मुंबई ये मैच 40 रनों से जीत गई. डेल्हीकैपिटल्स मात्र 128 रन ही बना सकी. सिर्फ़ शिखर धवन ही 30 रनों का आंकड़ा पार कर सके.राहुल चाहर ने 3 विकेट्स निकाले. लेकिन यहां बात है मैच के अंत की. डेल्ही कीबैटिंग थी और 18वां ओवर चल रहा था. गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी. जसप्रीत नेबहुत ही कम रन दिए थे और हमेशा की तरह मुंबई का साथ दे रहे थे. पहली गेंद उन्होंनेअक्षर पटेल को फ़ेंकी. पटेल ने गेंद को टैप भर किया और क्रीज़ से बाहर निकल पड़े.लेकिन एक ही पल में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि बॉल काफ़ी पास में है और वो दौड़ेतो बुमराह खुद उन्हें आउट कर सकते हैं. उन्होंने रन लेने का मन बदल दिया. लेकिन तबतक नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े कीमो पॉल काफ़ी बाहर आ चुके थे और आधी पिच पार कर केखड़े थे. वापस जाने की सोची लेकिन तब तक बुमराह ने गेंद उठा ली थी. विकेट्स पर कोईभी नहीं खड़ा था. उन्हें समझ में आ गया था कि या तो डायरेक्ट हिट लगेगी और वो आउटहोंगे. या फिर वो बच जायेंगे. उन्होंने दौड़ना बंद कर दिया. बुमराह ने एक जगह खड़ेहोकर अंटी लगाई और गेंद फ़ेंक के मारी. लकड़ी में लगी नारंगी लाइटें जल उठीं. डेल्हीकैपिटल्स का 7वां विकेट 107 रनों पर गिर चुका था.BOOM's Bullet run-out https://t.co/90ggC0Nf18 via @ipl— The Lallantop (@TheLallantop) April 19, 2019