आईपीएल 2019. 15वां मैच. मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ चेन्नई सुपर किंग्स. एक टीम जो हारीही नहीं थी और दूसरी जिसे जीत की तलाश और ज़रूरत दोनों थीं. चेन्नई आख़िरकार अपना मैचहार गई. मुंबई के खाते में अब 4 मैचों में 2 जीत आ चुकी हैं. मुंबई की शुरुआत बेहदख़राब थी और एक वक्त पर लग रहा था कि ये टीम 140 तक भी पहुंची तो बहुत बड़ी बात होगी.लेकिन फिर मैच में कई नाटकीय मोड़ आये और चेन्नई की ख़ामियों से भरी फ़ील्डिंग ने भीखूब साथ दिया. मुंबई की टीम 170 रन तक पहुंच गई. जवाब में आई चेन्नई सुपर किंग्स कीशुरुआत असल में मुंबई की शुरुआत से भी ख़राब रही और पॉवरप्ले के अंदर उन्होंने अपने3 विकेट्स खो दिए. इसके बाद चेन्नई कभी भी गेम में नहीं दिखाई दी और मुंबई ने एकबड़ी जीत हासिल की. चेन्नई की हार और मुंबई की जीत से मिलने वाले कुछ मेन पॉइंट्स:1. हार्दिक पंड्या की इनिंग्समुंबई इंडियन्स एक वक़्त पर परेशान थी. ऐसा लग रहा था जैसे तगड़े बैटिंग लाइन-अप वालीचेन्नई की टीम मुंबई के दिए टार्गेट को 14-15 ओवर में ख़तम कर देगी. क्यूंकि मुंबईकी टीम 140 से आगे जाती नहीं दिख रही थी. लेकिन फिर पांचवे नंबर बैटिंग करने के लिएभेजे गए क्रुनाल पंड्या के आउट होने पर आये हार्दिक पंड्या और उनकी इनिंग्स नेमुंबई की कहानी पलट दी. हार्दिक ने सिर्फ़ 8 गेंदें खेली और मैच में सबसे बड़ाइम्पैक्ट डाला. अपनी 8 गेंदों की शॉर्ट इनिंग्स में हार्दिक ने 25 रन बनाए. इसमें 3छक्के और 1 चौका था. ब्रावो के आख़िरी ओवर में 29 रन आये. इसमें पंड्या ने आख़िरी 3गेंदों में दो छक्के और 1 चौका मारा. 19 ओवर पर जो टीम सिर्फ़ 141 रन बना सकी थी,अचानक एक ओवर बाद ही 170 रन पर पहुंच गई. और एक कठिन से लग रहे विकेट पर 170 कास्कोर डिफेंड करने लायक स्कोर होता है. मुंबई के लिए हार्दिक की इनिंग्स उनमें जानफूंकने वाली इनिंग्स थी.2. मुंबई की ओपनिंग बॉलिंगबैटिंग में एक अच्छी फ़िनिश के बाद मुंबई ने बॉलिंग में शानदार शुरुआत की. चेन्नई कोउन्होंने हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया. चेन्नई की हालत ये थी कि इतने तगड़ेबैटिंग लाइन-अप वाली टीम पॉवरप्ले में मात्र 34 रन ही बना पाई. यानी 36 गेंदों में34 रन. और इस दौरान उसके तीन टॉप बैट्समेन वॉटसन, रायडू और रैना आउट हो चुके थे.ओपनिंग बॉलर बहरेनड्रॉफ़ ने लगातार 3 ओवर फेंके और अपने पहले तीन ओवर में उनकाबॉलिंग फ़िगर था 3 ओवर में 17 रन और 2 विकेट. ये दो विकेट थे रायडू और सुरेश रैनाके. रायडू को तो उन्होंने पहले ही ओवर में आउट कर दिया था. लसिथ मलिंगा ने भी खासाइम्पैक्ट डाला. वो भले ही अब उस एक्सप्रेस पेस से बॉल नहीं फ़ेंकते थे जिसके लिए वोजाने जाते थे लेकिन उनकी बॉलिंग देखकर साफ़ मालूम पड़ता है कि खिलाड़ी के लिए अनुभवकितनी बड़ी बात होती है. पॉवरप्ले में मुंबई की बॉलिंग ने ये पक्का कर दिया किचेन्नई सुपर किंग्स मैच के साथ भाग नहीं सकेंगे और मुंबई पूरे वक़्त मैच को मुट्ठीमें लेकर खेल रही थी. ये मैच मुंबई के लिए बूस्टर का काम करेगा. पिछले सीज़न मेंख़राब परफॉरमेंस के बाद पहले तीन मैचों में सिर्फ़ एक मैच जीतने वाली टीम जब चेन्नईसुपर किंग्स को हराती है तो उसका एक अलग ही असर पड़ता है. और मुंबई ने हमेशा येदिखाया भी है कि वो मोमेंटम को लेकर खेलने वाली टीम है. हमने पहले भी देखा है किअपने पहले 4 मैच हारने के बाद मुंबई की टीम प्ले-ऑफ मैं पहुंच जाती है. ये भी देखाहै कि पहले 5 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियन्स आईपीएल भी जीत चुकी है. ऐसे में येजीत मुंबई के लिए संजीवनी का काम करेगी.